Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Kuldeep Engagement Photos Deleted: कुलदीप ने शेयर की थी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें, किया डिलीट!
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Kuldeep Engagement Photos Deleted: कुलदीप ने शेयर की थी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें, किया डिलीट!

Hema Gupta June 18, 2025

Kuldeep Engagement Photos Deleted: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद 4 जून को लखनऊ में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई की थी। यह समारोह बेहद निजी था जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए।

Read More: Deepika 1st Vlog After Surgery: व्लॉग में किया बड़ा खुलासा, शोएब ने छुपाई थी ये सच्चाई!

12 दिन बाद शेयर की पोस्ट-इंगेजमेंट फोटोज…

सगाई के 12 दिन बाद कुलदीप ने अपनी मंगेतर के साथ एक फोटोज सीरीज सोशल मीडिया पर पोस्ट की। ये फोटोज उनके पोस्ट-इंगेजमेंट शूट की थीं, जिनमें दोनों का मॉडर्न अवतार देखने को मिला।

फोटो शेयर कर कुछ ही देर में डिलीट कर दीं…

सोमवार को कुलदीप यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें हटा दिया। इस कदम से फैंस के बीच हलचल मच गई और सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया कि आखिर फोटोज हटाने की वजह क्या रही।

Kuldeep Yadav uploaded this on Insta and deleted it 😭 pic.twitter.com/QMSdjvDUL3

— Aaraynsh (@aaraynsh) June 16, 2025

ग्लैमरस लुक में दिखीं वंशिका…

वंशिका ने इस फोटोशूट के लिए स्ट्रैपी स्लीव्स वाला बॉडी फिटेड वाइट गाउन पहना, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आईं। उनके इस मॉडर्न लुक को देखकर फैंस भी हैरान रह गए क्योंकि सगाई की पहली तस्वीरों में वे पारंपरिक पहनावे में थीं।

कुलदीप ने किया लुक को कॉम्प्लिमेंट…

जहां वंशिका वाइट गाउन में किसी हीरोइन जैसी लग रही थीं, वहीं कुलदीप भी ब्लैक सूट और वाइट शर्ट में बेहद डैशिंग नजर आए। दोनों का लुक एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करता दिखा और तस्वीरों से एकदम “वाइट वेडिंग” जैसा अहसास हुआ।

गाउन का डिजाइन बना चर्चा का विषय..

वंशिका के गाउन की नेट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और डीप वी नेक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। गाउन का लॉन्ग ट्रेल और बटन स्टाइल बैक डिजाइन काफी स्टाइलिश था। उन्होंने मिनिमल जूलरी के साथ हल्के कर्ल वाले खुले बाल रखे, जिससे उनका लुक और निखर उठा।

फोटोज डिलीट करने की वजह अब तक साफ नहीं…

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुलदीप ने अपनी और वंशिका की फोटोज डिलीट क्यों कीं। न तो कुलदीप और न ही उनके किसी प्रतिनिधि ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

कौन हैं वंशिका?

वंशिका लखनऊ के श्याम नगर की रहने वाली हैं। वह LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) में कार्यरत हैं। दोनों की दोस्ती बचपन से चली आ रही है, जो अब एक खूबसूरत रिश्ते में बदल चुकी है।

हालांकि दोनों की शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kuno Cheetah Terro: चीता फैमिली का बीहड़ में आतंक, 5 बकरियों को बनाया शिकार
Next: Raipur: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.