Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Kubeshwar Dham: पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत!
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Kubeshwar Dham: पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत!

Narendra Singh August 5, 2025

सीहोर में कांवड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे, भीड़ में दबने से गई जान

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़ के चलते धक्का-मुक्की में दो लोगों की मौत हो गई। एक के गंभीर घायल होने की सूचना है। बुधवार को पं. प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। इसी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ ज्यादा होने के चलते तीन लोग नीचे गिर गए। इनमें से दो की दबने से मौत हो गई।

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ी भीड़

6 अगस्त को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा होनी है। इससे एक दिन पहले ही भारी संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचने लगे। भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए जगह कम पड़ने लगी, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 4 हजार श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था प्रशासन और आयोजकों ने दावा किया था कि 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था नमक चौराहा, राधेश्याम कॉलोनी, बजरंग अखाड़ा, अटल पार्क, शास्त्री स्कूल, लुर्द माता स्कूल और सीवन नदी के पास की गई थी। पूरे सावन मास प्रसादी वितरण की तैयारी भी की गई थी, लेकिन एक दिन पहले ही भीड़ का दबाव बढ़ने से व्यवस्था टूट गई।

ये हुई चूक

एसपी दीपक शुक्ला ने बताया था कि कांवड़ यात्रा के लिए 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 11 बजे तक अलग-अलग डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू होगा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने और छोटे वाहनों को न्यू क्रिसेंट चौराहा से अमलाहा होते हुए भेजने की योजना थी। लेकिन हादसे के समय तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हुई थी।अधिकारी नियुक्त थे, फिर भी भीड़ नियंत्रण में चूक अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने एसडीएम तन्नय वर्मा को पूरी व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसे के समय कितना फोर्स और मेडिकल टीमें मौके पर तैनात थीं।

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS: भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की तैयारी,  MP विधानसभा में पेश हुआ नया विधेयक
Next: Bhopal drugs case Taufiq arrest: भोपाल ड्रग्स केस में AIMIM नेता का बेटा गिरफ्तार, हथियार के साथ पकड़ा गया तौफीक

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.