kubers-treasure-in-the-donation-box-of-mahakal-temple

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर की दानपेटी में कुबेर का खजाना

By : Narendra Singh
Mahakal Temple: महाकाल मंदिर की दानपेटी में कुबेर का खजाना

बाबा के चरणों में 165 करोड़ का चढ़ावा

पेटियों में 399 किलो चांदी, 1533 ग्राम सोना भी निकला

Mahakal Temple: उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालु ने दिल खोलकर दान कर रहे हैं। अब यह आंकड़ा बढ़कर डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पर पहुंच गया है। इससे मंदिर की आय भी तीन गुना बढ़ी है।

Mahakal Temple: 1 अरब 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकॉर्ड आय

महाकाल मंदिर समिति को जनवरी 2024 से लेकर 13 दिसंबर 2024 तक एक अरब 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकॉर्ड आय हुई है। इसी साल 399 किलो चांदी और 1533 ग्राम सोना का भी दान में आया है। ये पिछले साल के मुकाबले कम है।पिछले साल मंदिर समिति ने 13 महीने का आंकड़ा जारी किया था। उस समय करीब 6 महीने तक गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित नहीं था। इस कारण से प्रति श्रद्धालु के रूप में मंदिर समिति को 750 रुपए प्रवेश के रूप में मिलते थे, जिससे मंदिर की 13 महीने की आय 1 अरब 69 करोड़ 73 लाख रुपए बताई गई थी।

Mahakal Temple: गर्भगृह नहीं खुलने से हुआ असर

इस बार साल 2024 में मंदिर की आय बिना गर्भगृह खुले ही 12 महीने पूरे होने से पहले एक अरब 65 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गई है। मंदिर समिति को अभी 18 दिन का दान और अन्य आय की गणना करना बाकी है।53 करोड़ 50 लाख 14 हजार की लड्डू प्रसादी महाकाल मंदिर समिति की लड्डू प्रसादी देशभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में भगवान महाकाल के लड्डू की गुणवत्ता देखकर भक्त अपने साथ लड्डू प्रसादी ले जाना नहीं भूलते। मंदिर समिति रोजाना 40 क्विंटल से अधिक लड्डू बनाती है। इससे महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी से भी मंदिर को करोड़ों रुपए की आय हुई है।

Mahakal Temple: लड्डू से 53 करोड़ से ज्यादा की आय

एक साल में महाकाल मंदिर समिति को लड्डू से 53 करोड़ 50 लाख 14 हजार 552 रुपए की आय हुई। हालांकि, महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि मंदिर समिति का लड्डू शुद्ध घी से निर्मित होता है और भक्तों को नो प्रॉफिट नो लॉस में बेचा जाता है।

Mahakal Temple: सोना-चांदी का भी दिल खोलकर दान

3 करोड़ से ज्यादा का सोना-चांदी भी मिला महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों ने सिर्फ नकद ही दान नहीं दिया, बल्कि बड़ी संख्या में सोना-चांदी भी दान किया है। 1 जनवरी 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक 399 किलो चांदी दान की है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 42 लाख 803 रुपए है। 95 लाख 29 हजार 556 रुपए का 1533 ग्राम सोना भी मंदिर को मिला है। साथ ही 64 किलो आभूषण दान पेटी से निकले। इसमें हीरे की अंगूठी, कीमती घड़ी के अलावा डॉलर सहित अन्य देशों की मुद्रा भी शामिल हैं। हालांकि, इन आभूषणों के मूल्य की गिनती नहीं हो पाई है।