
KRK Comment Salman Rashmika (2)
KRK Comment Salman Rashmika: बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज एक्टर सलमान खान आए दिन सुर्खियो में बने रहते है, उनकी मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, वो आजकल सिकंदर मूवी के प्रमोशन में जुटे है, और आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई नई अपडेट आती ही रहती है, लेकिन इस बार फिल्म की वजह से नही बल्कि सलमान अपनी वॉच की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। सलमान की वॉच देख सेल्फ डिक्लेयर्ड क्रिटिक कमाल राशिद खान ने सलमान के मुस्लिम फैंस को बेशर्म बताया हैं। और सलमान का रश्मिका के साथ वीडियो शेयर कर किया भद्दा कमेंट कहा -बाप बेटी का रोमांस।
Read More: Salman Khan Statement On Threats: धमकियों सलमान खान ने दिया रिएक्शन..जानिए क्या कहा?
प्रेस मीट में सलमान के हाथ में दिखी थी वॉच..
सलमान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस मीट रखी थी, यह प्रेस मीट मुंबई के ताज लैंड्स एंड में रखी गई थी, उस बीच सलमान ने अपने हाथ में राम मंदिर स्पेशल एडिशन की वॉच पहने नजर आए थे। और उन्होंने अपने सोशल मीडिया में भी फोटो शेयर की थी जिसमें उनकी वॉच क्लियर दिख रही है, इसके बाद कमाल ने एक्स पर सलमान की फोटो पोस्ट कर मुस्लिमों का मजाक उड़ने का आरोप लगाया।
जाने घड़ी के पीछे का राज..
सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि- उनकी बहन और उनकी मां ने मिलकर ये वॉच उन्हें गिफ्ट किया था। वो वॉच राम मंदिर एडिशन की है। उनकी वॉच में अयोध्या के राम मंदिर के साथ भगवान राम , हनुमान जी की तस्वीर बनी हुई है, इस स्पेशल वॉच की कीमच 34- 35 लाख रुपए है, उनकी घड़ी जैकब एंड को. ब्रांड की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह की 49 वॉच की उपलब्ध हैं। जिसमें से एक सलमान खान है, और सेम वॉच अभिषेक बच्चन को भी पहने देखा गया था।
कमाल राशिद खान का भड़काऊ बयान…
खुद को नंबर वन क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले कमाल अक्सर वह किसी न किसी कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। और उन्होंने अब सलमान की वॉच पहनने पर तंज कसते हुए अपने एक्स अकाउंट में सलमान के मुस्लिम फैंस को बेशर्म कहा और लिखा कि-
“Congratulations to all the Muslims, who want to watch #SalmanKhan film #Sikandar on #EID to give him Eidi. He is Wearing a Zionist Co. watch, Ram Janam Bhoomi edition, mocking all Muslims! His all Muslim fans are shameless!”
( ‘उन सभी मुस्लिमों को मुबारकबाद जो ईद पर सलमान खान की सिकंदर देखकर उन्हें ईदी देना चाहते हैं। वो राम जन्मभूमि एडिशन की जियोनिस्ट को. वॉच पहनकर सभी मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहा है। इसके सभी मुस्लिम फैंस बेशर्म हैं।’)
Congratulations to all the Muslims, who want to watch #SalmanKhan film #Sikandar on #EID to give him Eidi. He is Wearing a Zionist Co. watch, Ram Janam Bhoomi edition, mocking all Muslims! His all Muslim fans are shameless! pic.twitter.com/DSO2d89LzI
— KRK (@kamaalrkhan) March 27, 2025
रश्मिका सलमान पर भद्दा कमेंट..
कमाल राशिद ने सलमान खान और रश्मिका की एक गाने की क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-
“पिता पुत्री का रोमांस देखने के लिए फिल्म #भगंदर देखें!”
Watch film #Bhagandar to see romance of Father Daughter! pic.twitter.com/GAJEJbWGGp
— KRK (@kamaalrkhan) March 28, 2025
कब होगी ‘सिकंदर’ मूवी रिलीज..?
सलमान खान इस बार सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी करने जा रहे हैं। ‘सिकंदर’ फिल्म के डारेक्टर एआर मुरुगादॉस हैं। इसकी रिलीज डेट का अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन यह कंफर्म है कि फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। समझा जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला इसे रविवार, 30 मार्च को रिलीज करने की तैयारी में हैं। पहले चर्चा थी कि शुक्रवार, 28 मार्च को रिलीज होगी।
सिकंदर फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन..?
बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस सलमान खान और नेशनल क्रश रश्मिका ने एक साथ पहली बार फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। उनके इस मूवी के कुछ सांग भी रिलीज हो चुकी हैं जिसमें दोनो की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया।
लेकिन फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद कुछ लोगों ने सलमान खान की उम्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि सलमान की उम्र 59 है, और एक्ट्रेस की उम्र महज 28 साल है, उन दोनो में काफी एज गैप है, इस पर सलमान ने हसते हुए ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जबाव दिया।
Salman Rashmika Age Gap Reaction: जानिए सलमान क्या कहा..
सलमान खान की मच-अवेटेड एक्शन फिल्म सिकंदर का ट्रेलर 23 मार्च रविवार को रिलीज हुआ है। ट्रेलर का लाचिंग इवेंट मुंबई में रखा गया था। इस इवेंट में सलमान खान और फिल्म की हिरोइन रश्मिका भी साथ नजर आई। इसी बीच एक ने दोनो की एज गैप पर सवाल किया जिस पर सलमान ने कहा कि-
‘जब हीरोइन को प्रॉब्लम नहीं हो रही है तो आपको क्यों हो रही है। इनकी शादी होगी, बच्ची होगी, तो उनके साथ भी काम करेंगे। मम्मी की परमिशन तो मिल ही जाएगी।’
सलमान खान ने एक्ट्रेस की तारीफ की…
इस बीच सलमान खान ने रश्मिका के काम की खूब तारीफ की और उन्होंने कहा कि- उन्हें रश्मिका को देखकर अपना बचपन याद आता है। सलमान ने कहा –
“रश्मिका फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग शाम 7 बजे तक कर रही थीं। वह रात 9 बजे सिकंदर के सेट पर आती और सुबह 6:30 बजे तक हमारे साथ शूटिंग करती और फिर पुष्पा के सेट पर वापस चली जाती थीं। इस दौरान पैर में चोट लगने के बाद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी, एक दिन भी शूट कैंसिल नहीं किया।”
पहले भी कर चुके है सलमान पर कमेंट…पड़ा था भारी..
केआरके ने पहली बार सलमान खान के खिलाफ राधे की रिलीज के समय विवादित बयान दिया था, फिल्म और सलमान खान पर अपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद सलमान की लीगल टीम ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कोर्ट में केआरके को चेतावनी दी थी कि वो आगे कभी सलमान खान पर कमेंट न करें।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें!
आज की तेज़ रफ़्तार डिजिटल दुनिया में, विश्वसनीय, तथ्य-आधारित समाचारों से अपडेट रहना पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है। नेशन मिरर एक अग्रणी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, सनातन, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, देश की राजधानी दिल्ली, और तमाम राज्यों शहरो, विश्व से जुड़े मामलों और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सटीक, निष्पक्ष और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।
चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, खोजी पत्रकारिता या विशेषज्ञ की राय की तलाश कर रहे हों, नेशन मिरर सुनिश्चित करता है कि पाठकों को भरोसेमंद और व्यावहारिक सामग्री मिले।
नेशन मिरर क्यों चुनें?
- ✅ निष्पक्ष रिपोर्टिंग: ऐसी खबरें जो तथ्य-जांच की गई हों और राजनीतिक रूप से तटस्थ हों।
- ✅ रीयल-टाइम अपडेट: महत्वपूर्ण घटनाओं को उनके सामने आने के साथ ही कवर करना।
- ✅ विविध श्रेणियाँ: राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, दुनिया और बहुत कुछ।
- ✅ खोजी पत्रकारिता: दबाव वाले मुद्दों पर गहन रिपोर्ट।
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और हेडलाइंस
नेशन मिरर होमपेज पर दुनिया भर की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहें। होमपेज पर कई श्रेणियों में रीयल-टाइम न्यूज़ अपडेट की सुविधा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी महत्वपूर्ण कहानियों से कभी न चूकें।