Kritika Gaurav Wedding: टीवी और फिल्म इडंस्ट्री की जानी – मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने 11 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। इस समारोह में कई सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स पहुंचे।

तामझाम से दूर सादगी भरे अंदाज में की शादी
जहां आजकल हर कोई एक अलग वेन्यू चुनते हैं। धूमधाम से शादी करते हैं, वहां कृतिका और गौरव ने सादगी का रास्ता चुना और करीब दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। इस अंदाज से शादी कर फैंस का भी दिल जीता।

शादी में कृतिका ने पहनी मां की दी हुई साड़ी
कृतिका ने अपनी शादी में उनकी मां के द्वारा गिफ्ट की गई खूबसूरत लाल रंग की चंदेरी साड़ी पहनी। रेड कलर की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं गौरव कपूर ने व्हाइट -क्रीम कलर के आउटफीट पहने नजर आएं।
बता दें कि, कृतिका ने जो साड़ी पहनी थी वो उनके खुद के ब्रांड ‘सिन्नाबार’ ने तैयार किया है, जो पारंपरिक चंदेरी कला को बचाने और महिला कारीगरों को बढ़ावा देने का काम करता है। वहीं गौरव कपूर ने डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ का आइवरी और गोल्ड रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा है।

सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स हुए शामिल
गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी के बाद आफ्टर पार्टी रखी गई। यह पार्टी किसी होटल में नहीं बल्कि उनके ही घर के छत पर रखी गई। इसमें कई सेलिब्रिटी जैसे मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान सेलेब्स नजर आएं वहीं कई क्रिकेटर्स भी नजर आएं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग, पत्नी और बच्चों के साथ युवराज सिंह, जहीर खान जैसे क्रिकेटर्स नजर आएं। इतना ही नहीं इन लोगों ने जमकर डांस भी किया।

शादी के बाद कपल ने कहा कि-
‘हम हमेशा से मानते रहे हैं कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जो आप अपने प्रिय लोगों के साथ साझा करते हैं। हमें बहुत खुशी है कि हम अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय मुंबई में अपने घर पर, अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के बीच शुरू कर पा रहे हैं।’
