कृति सेनन की बायोपिक फिल्म ‘लीजेंड मीना कुमारी’ पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी, जिसमें कृति सेनन को मीना कुमारी का किरदार निभाना था। लेकिन अब फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए हैं।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में मनीष मल्होत्रा ने साफ किया कि वह अब मीना कुमारी की बायोपिक नहीं बना रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया, लेकिन कहा कि वह जल्द ही कुछ और रोमांटिक फिल्मों पर काम शुरू करने जा रहे हैं।
इस बायोपिक को लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ था जब मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही ने इस प्रोजेक्ट पर असहमति जताई और लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी। इसके बाद ही मनीष मल्होत्रा ने इस फिल्म को डायरेक्ट करने से पीछे हटने का फैसला किया।
कृति सेनन की यह बायोपिक उनके करियर का अहम प्रोजेक्ट था, और अब यह डिब्बाबंद हो गया है।
मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे फेमस फैशन डिजाइनरों में से एक हैं और उनकी नेट वर्थ 230 करोड़ रुपये से अधिक है।
