Krishi Manthan Mela: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल निवास से ग्वालियर में आयोजित “कृषि मंथन एवं कृषि प्रौद्योगिकी मेला 2026” में वर्चुअली जुड़कर संबोधित किया। सीएम डॉ मोहन ने कहा की किसान कल्याण वर्ष में खेत से कारखाने और बाग से बाजार तक, मूल्य संवर्धन श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन पर विशेष फोकस किया जा रहा है।


साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की औषधीय और मसाला फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में मंडी निर्यात नीति लाने की तैयारी है।
सिंचाई के कार्य प्रगति पर हैं
किसान कल्याण वर्ष में खेत से कारखाने और बाग से बाजार तक, मूल्य संवर्धन श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के माध्यम से सिंचाई के कार्य प्रगति पर हैं।
कृषकों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक मोहनपुरा कृषि धाम में किया जा रहा है। मेला किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आत्मा, मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन और नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल–तिलहन के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
READ MORE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रायसेन के हलाली वनक्षेत्र में छोड़ेंगे GPS टैग गिद्ध
