महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के दिमाग से भी तेज है क्रिस की बुद्धि
दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की मौत के बाद उनके दिमाग को सुरक्षित रखा गया ताकि यह पता चल सके कि उनकी बुद्धिमत्ता के पीछे क्या कारण था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय मूल के 10 साल के कृष अरोड़ा महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से ज्यादा मेधावी निकले।
भारतीय मूल के कृष अरोड़ा का आईक्यू लेवल 162 था, जबकि आइंस्टीन का सिर्फ 160 था। महज 4 साल की उम्र में स्कूल जाने वाला यह लड़का गणित की कठिन से कठिन कड़ियों को भी हल करने में सक्षम हो गया था। सिर्फ 4 महीने तक शतरंज सीखने के बाद उन्होंने अपने ही कोच को हरा दिया।
भारतीय-ब्रिटिश कृष अरोड़ा की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। कृष अरोड़ा ने 162 का आईक्यू स्कोर हासिल कर सभी को चौंका दिया है। अब तक, उच्च IQ के मामले में अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के उदाहरणों का हवाला दिया गया था। कृष अरोड़ा ने दोनों को पीछे छोड़ दिया है। कृष अरोड़ा ने गणित, शतरंज और पियानो में महारत हासिल की है। वह हाउंस्लो, वेस्ट लंदन का रहने वाला है।
यूनाइटेड किंगडम स्थित मीडिया आउटलेट मेट्रो की एक रिपोर्ट के अनुसार, कृष के माता-पिता मौली और निशाल इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि कृष की न केवल गणित और शतरंज पर बल्कि लगभग हर विषय और गतिविधि पर उत्कृष्ट पकड़ है। उसकी काबिलियत उसे दूसरे बच्चों से अलग बनाती है।
कृष अरोड़ा ने महज 4 साल की उम्र में बिना किसी कठिनाई के दशमलव पढ़ना और उद्धृत करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं क्रिश स्पेलिंग के मामले में भी अपनी उम्र के बच्चों से काफी आगे थे।
