Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kota Srinivasa Rao Death: साउथ के एक्टर कोटा श्रीनिवास का निधन! सीएम समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि…
  • एंटरटेनमेंट

Kota Srinivasa Rao Death: साउथ के एक्टर कोटा श्रीनिवास का निधन! सीएम समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि…

Hema Gupta July 13, 2025

Kota Srinivasa Rao Death: साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर और पॉपुलर विलेन कोटा श्रीनिवास राव का 83 की उम्र में 13 जुलाई को निधन हो गया। बताया गया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हैदराबाद के जुबली हिल स्थित अपने घर में तड़के सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 10 जुलाई को ही उन्होंने अपना 83वां जन्मदिन मनाया था।

Read More: Ashish Dating Elli AvrRam: क्या डेट कर रहे हैं आशीष और एली? वायरल फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस…

‘सन ऑफ सत्यमूर्ति’ और ‘टेंपर’ से मिली थी पहचान…

कोटा श्रीनिवास राव ने 1978 में फिल्म ‘प्रणाम खरीधु’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी मिलाकर 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।
‘सन ऑफ सत्यमूर्ति’, ‘टेंपर’, ‘येवडू’ जैसी फिल्मों में उनके विलेन के किरदारों को काफी सराहा गया। वे साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा नेगेटिव रोल प्लेयर्स में गिने जाते थे। उनके अभिनय के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके थे।

कोटा श्रीनिवास को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म कब्जा में देखा गया था। फिल्म में उपेंद्र राव, राजकुमार, किच्चा सुदीप, श्रिया सरन अहम किरदारों में थे।

2015 में मिला पद्मश्री, राजनीति में भी आजमाया था हाथ…

कोटा श्रीनिवास सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक राजनीतिक चेहरा भी थे। उन्होंने 1990 के दशक में बीजेपी जॉइन की और 1999 में विजयवाड़ा ईस्ट से विधायक बने। वे 1999 से 2004 तक आंध्रप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। फिल्मों में आने से पहले वे बैंक में नौकरी करते थे, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई।

तेलंगाना सीएम ने दी श्रद्धांजलि…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कोटा राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा,

“मशहूर एक्टर कोटा श्रीनिवास राव गरु के निधन से गहरा सदमा पहुंचा है। फिल्म उद्योग के लिए उनका न होना एक अपूरणीय क्षति है। हालांकि कोटा गरु अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन उन्होंने जो अद्वितीय भूमिकाएं निभाईं, वे हमेशा तेलुगु जनता के दिलों में जीवित रहेंगी। उनकी कला अमर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं।”

ప్రముఖ నటుడు….
కోట శ్రీనివాసరావు గారి
మరణం తీవ్ర దిగ్భ్రాంతిని కలిగించింది.

చలన చిత్ర పరిశ్రమకు
ఆయన లేని లోటు తీర్చలేనిది.

భౌతికంగా కోట గారు మన మధ్య లేకపోయినా…
ఆయన పోషించిన విభిన్న పాత్రలతో…
తెలుగు ప్రజల గుండెల్లో చిరస్థాయిగా ఉంటారు.

ఆయన ఆత్మకు శాంతి చేకూరాలని… pic.twitter.com/ANsHre9lNx

— Revanth Reddy (@revanth_anumula) July 13, 2025

 आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि…

CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने भावुक होते हुए लिखा,

“अपनी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग चार दशकों तक सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में चुनाव जीता और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

వైవిధ్యభరితమైన పాత్రలతో సినీ ప్రేక్షకుల అభిమానాన్ని చూరగొన్న ప్రముఖ నటులు కోట శ్రీనివాసరావు గారి మరణం విచారకరం. సుమారు నాలుగు దశాబ్దాల పాటు సినీ, నాటక రంగాలకు ఆయన చేసిన కళా సేవ, ఆయన పోషించిన పాత్రలు చిరస్మరణీయం. విలన్ గా, క్యారెక్టర్ ఆర్టిస్ట్ గా ఆయన పోషించిన ఎన్నో మధురమైన… pic.twitter.com/4C6UL29KPR

— N Chandrababu Naidu (@ncbn) July 13, 2025

कई लोगों ने दुख जताते हुए दी श्रद्धांजलि..

A legendary actor and a truly remarkable human being, Padma Shri Kota Srinivasa Rao Garu has left an indelible mark on Telugu cinema.
Heartbroken to hear about the loss of my all time favourite actor.
Your legacy will live on in our hearts and through generations to come sir.
Om… pic.twitter.com/EQPBZVnToy

— Manoj Manchu🙏🏻❤️ (@HeroManoj1) July 13, 2025

ఎన్నో ఎన్నెన్నో మధురానుభూతులు కోట శ్రీనివాసరావు గారు. మీ సినీచిత్ర జీవితంలో మీరు పోషించిన ప్రతీ పాత్ర ఒక అనుభూతి కలిగిస్తుంది. నవ్వించే వారు, ఏడిపించే వారు, చంపేద్దాం అనే కోపం తెప్పించేవారు. మిమ్మల్ని నేను ఎప్పడు మర్చిపోలేను.
Miss you #KotaSrinivasaRao garu. 💔 pic.twitter.com/lFAYuSquwY

— BOBBY✌️ (@mekavannepuli) July 13, 2025

It’s deeply saddening to hear that Kota Srinivasa Rao garu is no more. A true legend of Telugu cinema, he was the epitome of versatility,effortlessly breathing life into every role he played. Whether it was Minister Kasayya, Lakshmipathi, Guru Narayana, Sambasivudu, Thadi… pic.twitter.com/2ycdWE1gw8

— Rohith Nara (@IamRohithNara) July 13, 2025

Grew up watching him, admiring him, and learning from every performance.

Kota Babai was like family to me, I cherish the lovely memories of working with him.

Rest in peace, Kota Srinivasa Rao garu 🙏Om Shanti.

— Ravi Teja (@RaviTeja_offl) July 13, 2025

Actor Kota Srinivasa Rao played a small role in #HariHaraVeeraMallu, which now stands as his final appearance on screen.

May his soul rest in peace🙏🏻

𝙍𝙄𝙋 #KotaSrinivasaRao 💔🙏 #PawanKalyan pic.twitter.com/cYfQVil5oV

— Balu PSPK Cult (@BaluBN_PSPK) July 13, 2025

KOTA SRINIVASA RAO is undoubtedly one of the greatest actors cinema has ever seen ..The effect of his contribution to my films SHIVA. GAAYAM, MONEY, SARKAR and RAKTACHARITRA is immeasurable..Sir #kotasrinivasarao Gaaru, you might have gone but your characters will live forever…

— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) July 13, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: हरदोई में माफिया अनुपम दुबे की 1.94 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
Next: बांदा में भारी बारिश: केन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.