Kota NEET Student Missing: कोटा में नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे एक युवक के लापता होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लापता युवक का नाम लोकेश दांगी है, जो की 24 वर्ष का है। वो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव निवासी है।
बता दें कि, 19 फरवरी से तलाश अभियान जारी अब तक नहीं युवक का कुछ पता नहीं चला।
17 फरवरी से गायब है युवक
24 वर्षीय लोकेश दांगी 17 फरवरी 2026 की दोपहर अपने हॉस्टल से बिना बताए कहीं निकल गया था, उसके बाद वो हॉस्टल वापस नहीं लौटा और उसका कोई सुराग नहीं मिला।
CCTV देखा तो उसमें आखिरी बार लोकेश को 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर हॉस्टल से निकलते देखा गया था, जब वह वहां से निकला तब गुलाबी शर्ट, लोअर और कैप पहने हुए नजर आ रहा है। लेकिन इसके बाद वह हॉस्टल वापस नहीं लौटा।
18 फरवरी को युवक का मिला सामान
18 फरवरी के दिन कैथून क्षेत्र में स्थित नहर के पास एक युवक का सामान बरामद हुई। तब वहीं के निवासी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां घड़ी, मोबाइल, जूते, मोजे सहीत कैप बरामद हुई।
सामान देखकर परिजनों ने पुष्टि की यह सामान लोकेश का है। तब से फिर नहर में रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। और तब से ही एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में युवक की तलाश कर रही है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
कोटा में युवक के लापाता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। कोटा पुलिस का कहना है कि ‘हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।’
गायब होने के पहले आखिरी बार मंगेतर से हुई थी बात
बताया जा रहा है कि, लोकेश की सगाई हो चुकी थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। बतााया गया कि युवक हॉस्टल से निकलने के पहले आखिरी बार मैसेज के जरिए मंगेतर से मैसेज में बात की थी।खदूो
