Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: 40 हजार महिलाओं से अरबों की ठगी, पूर्व मंत्री की शिकायत पर खुलासा
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: 40 हजार महिलाओं से अरबों की ठगी, पूर्व मंत्री की शिकायत पर खुलासा

Narendra Singh November 7, 2025

korba frauds fleramax company tribal: कोरबा जिले में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है। फ्लेरामैक्स नामक कंपनी पर 40 हजार से अधिक आदिवासी महिलाओं को लालच देकर अरबों रुपए की ठगी करने का आरोप है। यह मामला इतना गंभीर है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार को उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं।

कंपनी संचालक समेत 13 आरोपी गिरफ्तार

इस घोटाले में कंपनी के संचालक समेत 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 आरोपियों को अब तक जमानत मिल चुकी है।सरकार और जांच एजेंसियां आरोपियों की संपत्तियों की पहचान और जब्ती की प्रक्रिया में जुटी हैं। वहीं, पीड़ित महिलाओं के पैसे की वसूली और वापसी की कार्रवाई की तैयारी भी जारी है।

आयोग ने मांगी रिपोर्ट, मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

आयोग ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट के आधार पर 16 अक्टूबर 2025 को सुनवाई हुई, जिसमें संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन ने आयोग को बताया कि अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आरोपियों की संपत्तियों की जब्ती का काम तेजी से किया जा रहा है।

korba frauds fleramax company tribal: 30 दिनों में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

आयोग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए 30 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मामले में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए और पीड़ित महिलाओं को उनका पैसा वापस दिलाया जाए।

पूर्व गृहमंत्री की शिकायत के बाद खुला मामला

इस घोटाले का खुलासा पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत के बाद हुआ। उन्होंने 9 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में बताया गया था कि कंपनी ने ग्रामीण आदिवासी महिलाओं को लालच देकर 30-30 हजार रुपए का लोन दिलवाया और फिर उनसे निवेश करवाकर कुल 120 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।इस खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Surguja: चंगाई सभा में कन्वर्जन का खेल, ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रशासन ने बीच में रुकवाया आयोजन
Next: CG NEWS : रायपुर में नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप का होगा आयोजन ,10 साल से कम उम्र के बच्चे भी करेंगे प्रदर्शन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.