Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Kolkata Law College में गैंगरेप: रात 4:30 बजे आरोपियों को लेकर पहुंची पुलिस
  • देश-विदेश

Kolkata Law College में गैंगरेप: रात 4:30 बजे आरोपियों को लेकर पहुंची पुलिस

Shital Sharma July 4, 2025

kolkata law student gangrape crime evidence: CCTV और मेडिकल रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे 

kolkata law student gangrape crime evidence: 25 जून की दोपहर कोलकाता के साउथ लॉ कॉलेज में जो कुछ हुआ, वह न केवल इंसानियत को शर्मसार करता है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। एक महिला लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की इस दिल दहला देने वाली घटना में अब पुलिस ने जांच की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार सुबह 4:30 बजे, कोलकाता पुलिस चारों आरोपियों को लेकर उसी कॉलेज पहुंची, जहां यह वारदात हुई थी।

पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन 

शुक्रवार को साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में आरोपियों को लेकर पुलिस ने चार घंटे तक क्राइम सीन रीक्रिएट किया। आरोपी मनोजीत मिश्रा, प्रमित मुखर्जी, जैब अहमद और सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को पुलिस घटनास्थल पर ले गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के रीक्रिएशन से मिले नतीजों की तुलना अब पीड़िता के बयानों और अन्य सबूतों से की जाएगी, ताकि जांच को अंतिम रूप दिया जा सके।

CCTV में कैद हुआ वहशीपन 

इस केस की सबसे अहम कड़ी है कॉलेज का CCTV फुटेज, जिसमें पीड़िता को जबरन गार्ड रूम में ले जाते हुए देखा गया। यह फुटेज 25 जून दोपहर 3:30 बजे से लेकर रात 10:50 बजे तक की है। जांच अधिकारियों के अनुसार, यह सबूत पीड़िता की लिखित शिकायत की पुष्टि करता है।

मेडिकल रिपोर्ट में भी गैंगरेप की पुष्टि 

28 जून को आई मेडिकल रिपोर्ट ने भी गैंगरेप की पुष्टि की है। रिपोर्ट में शरीर पर नाखून से खरोंचने, काटने और मारपीट के स्पष्ट निशान मिले हैं। यह साबित करता है कि पीड़िता के साथ जबरदस्ती की गई।

पुलिस रिमांड में हैं सभी आरोपी 

तीनों मुख्य आरोपियों को कोलकाता पुलिस ने 30 जून को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा को अलीपुर कोर्ट ने 8 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, गार्ड पिनाकी बनर्जी को आज दोपहर अदालत में पेश किया जाना है।

 बंगाल के सभी कॉलेजों में बंद रहेंगे छात्र संघ ऑफिस

इस घटना के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि बंगाल के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन ऑफिस को चुनाव तक बंद रखा जाए। कोर्ट ने कहा कि इन कमरों का किसी भी कार्य में उपयोग नहीं किया जाएगा।

वकील की दलील ने बढ़ाई बहस 

मनोजीत मिश्रा के वकील राजू गांगुली ने कोर्ट में अजीबो गरीब दलील दी। उनका कहना है कि आरोपी की गर्दन पर ‘लव बाइट्स’ मिले हैं, जो दर्शाते हैं कि संबंध आपसी सहमति से बने।

Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..

Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur: इश्क में शक बना कातिल, नाबालिग गर्लफ्रेंड का मर्डर
Next: हमीरपुर में शराब पार्टी के दौरान गोलीकांड: दोस्तों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद लाला हरदयाल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनका स्मरण किया

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.