Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • कोलकाता HC का बड़ा फैसला: नाबालिग अब अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • Top Story
  • देश-विदेश

कोलकाता HC का बड़ा फैसला: नाबालिग अब अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं

Shital Sharma November 15, 2025

अब नाबालिग भी गिरफ्तारी से पहले जमानत ले सकेंगे।

kolkata hc juvenile anticipatory bail 2025: कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि अब किसी भी अपराध में आरोपी नाबालिग भी अग्रिम जमानत (anticipatory bail) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले केवल 18 साल से अधिक उम्र के आरोपियों को ही यह अधिकार था। तीन जजों की डिवीजन बेंच ने यह फैसला जस्टिस जय सेनगुप्ता, जस्टिस तीर्थंकर घोष और जस्टिस बिवास पटनायक की अध्यक्षता में सुनाया। यह देश में हाईकोर्ट स्तर पर ऐसा पहला फैसला है, जिसमें नाबालिगों के अग्रिम जमानत के अधिकार को मान्यता दी गई।

 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 में स्पष्ट मनाही नहीं

यह मामला चार नाबालिगों की याचिका से शुरू हुआ। ये नाबालिग 2021 में पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों में गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत चाहते थे।मुद्दा था कि क्या जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 के तहत नाबालिगों को धारा 438 के तहत अग्रिम जमानत का अधिकार है या नहीं। चूंकि इस पर पहले जजों की राय अलग थी, इसलिए सिंगल जज ने इसे बड़ी पीठ के पास भेजा ताकि अंतिम फैसला लिया जा सके।

तीन जजों का फैसला- 4 पॉइंट में

1. दो जजों की सहमति

जस्टिस जय सेनगुप्ता और जस्टिस तीर्थंकर घोष ने कहा कि नाबालिगों को अग्रिम जमानत न देने का मतलब होगा कि बच्चों से वह अधिकार छीन लिया जाए जो बालिगों को मिलता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान में दी गई व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कम करने का कोई इरादा नहीं था। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट बच्चों की भलाई के लिए बना है, लेकिन इसे ऐसे कानून के रूप में नहीं माना जा सकता जो उन्हें अग्रिम जमानत जैसी कानूनी सुरक्षा से रोक दे। अग्रिम जमानत मिलने पर भी कोर्ट नियम तय कर सकती है कि यह JJ बोर्ड के काम में हस्तक्षेप न करे।

2. एक जज की असहमति

जस्टिस बिवास पटनायक ने असहमति जताई। उनका कहना था कि नाबालिगों को अग्रिम जमानत देने से JJ एक्ट की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ सकती है। गिरफ्तारी के बाद बच्चों के लिए जो कल्याण-आधारित जांच प्रक्रिया तय है, वह अग्रिम जमानत से प्रभावित हो सकती है।

बच्चों के कानूनी अधिकारों के लिऐ मील का पत्थर

कोलकाता HC का यह फैसला बच्चों के कानूनी अधिकारों के लिहाज से मील का पत्थर है। अब नाबालिग अपराधियों को भी गिरफ्तारी से पहले सुरक्षा का विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहां गिरफ्तारी से पहले बच्चों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को खतरा हो, यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने विदेशी कर्मचारियों को बताया सस्ता श्रम, H-1B वीजा पर नया विवाद
Next: ट्रम्प ने दो राज्यों में हार के बाद हटाए बीफ-कॉफी टैरिफ: मंहगाई की बढ़ी चिंता कम करने का कदम

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.