Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Kohli Vrindavan Visit After Retirement: विराट पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद…
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Kohli Vrindavan Visit After Retirement: विराट पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद…

Hema Gupta May 13, 2025

Kohli Vrindavan Visit After Retirement: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के अगले ही दिन मंगलवार सुबह वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे। विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ श्री राधाकेलिकुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत से आध्यात्मिक चर्चा की और आशीर्वाद लिया। विराट की यह संत प्रेमानंद से तीसरी मुलाकात थी।

Read More: Virat Test Retirement 269 Meaning: किंग कोहली ने रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा ‘#269’, जानिए इस नंबर के पीछे की कहानी…

आपको बता दें कि, इससे पहले विराट और अनुष्का दोनों पहली बार 4 जनवरी 2023 में और दूसरी बार 10 जनवरी 2025 में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे थे।

लगभग 3 घंटे से ज्यादा समय तक आश्रम में रहे विराट..

विराट और अनुष्का सुबह लगभग छह बजे आश्रम पहुंचे और करीब साढ़े नौ बजे वहां से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने शांत वातावरण में समय बिताया और संत प्रेमानंद से जीवन और साधना से जुड़े विषयों पर चर्चा की। विराट कोहली फिलहाल वृंदावन के होटल रेडिसन में ठहरे हुए हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma in Vrindavan. ⭐pic.twitter.com/eYM5AdQFuU

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 13, 2025

संत से पहले भी ली थी मार्गदर्शन की सलाह…

पहली मुलाकात के दौरान विराट कोहली ने संत प्रेमानंद से पूछा था कि असफलता से बाहर कैसे निकला जाए। इस पर संत ने उन्हें सलाह दी थी कि अभ्यास कभी नहीं छोड़ना चाहिए। विराट ने इसे अपने जीवन में अपनाया और अब उनके संन्यास के बाद फिर से संत से मिलने आना, उनके आध्यात्मिक झुकाव को दर्शाता है।

Virat Kohli & Anushka Sharma से पूज्य महाराज जी की क्या वार्तालाप हुई ? Bhajan Marg pic.twitter.com/7IWWjIfJHB

— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) May 13, 2025

गुरु गौरांगी शरण से भी की मुलाकात..

आश्रम से निकलने के बाद विराट कोहली बाराह घाट के निकट स्थित संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण महाराज से भी मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग पांच मिनट का समय बिताया और गुरु से भी आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात विराट कोहली की उस सोच को दर्शाती है, जहां वे क्रिकेट करियर के अहम मोड़ों पर आत्मिक संतुलन और मानसिक शांति की ओर बढ़ते नजर आते हैं।

विराट ने अपने इंस्टा पर टेस्ट मैच से रिटायरमेंट का किया ऐलान..

किंग कोहली ने बीते दिन 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही पर्सनल अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि-

‘जैसे ही मैं इस फार्मेट से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है।

मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं – खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा।

मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।

#269, साइनिंग ऑफ।
🇮🇳❤️’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: PM Modi Speech Celebrity Reactions: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पीएम मोदी का संबोधन, इस पर सेलिब्रिटीज ने दी प्रतिक्रियाएं…
Next: Delh Sunita murder case : 7 साल बाद मिला इंसाफ

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.