Kohli React On Fake News: IPL 2026 शुरु होने के पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी से IPL 2026 के दौरान लंदन जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की डिमांड की है। इस खबर को किंग कोहली ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर कर मजेदार रिएक्शन देते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
किंग कोहली को लेकर अफवाह
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि, विराट कोहली ने RCB मैनजमेंट के सामने एक शर्त रखी है कि, ‘अगर दो मैचों के बीच 3 दिन से ज्यादा का गैप होता है, तो कोहली चार्टर्ड फ्लाइट से लंदन अपने परिवार के पास जाएंगे और मैच से पहले वापस लौट आएंगे।’

विराट का फेक खबर पर रिएक्शन वायरल
किंग कोहली ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी में शेयर किया और उसके साथ हंसने रोने वाला लॉफिंग इमोजी लगाया। इससे साफ पता चलता है कि, ये खबरे महज अफवाह थी, जिसे फनी अंदाज में कोहली ने सिरे से खारिज कर दिया है।

IPL 2026 के लिए तैयार किंग कोहली
IPL 2026 के लिए Virat Kohli पूरी तरह तैयार हैं। आगामी सीजन में बड़े रन बनाने के इरादे से उन्होंने टीम के पहले ट्रेनिंग सेशन में संबोधित किया और उन्हें आने वाले हफ्तों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।
कोहली ने अपने साथियों से कहा कि- ‘टीम ने पिछले कुछ सीजनों में कड़ी मेहनत की है, जिससे उन्हें पिछले साल सफलता मिली। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस बार चुनौती और कठिन होगी क्योंकि बाकी टीमें भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी।’
उन्होंने आगे कहा कि-
‘टीम किसी भी सेशन को हल्के में नहीं लेगी। हर मिनट का सही उपयोग करना जरूरी है। कोहली ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे इन ढाई महीनों में अपना 100 नहीं बल्कि 120 प्रतिशत देने के लिए तैयार रहें, ताकि टीम एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।’
28 मार्च से शुरु होगा IPL 2026
IPL 2026 शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला ओपनिंग मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि, 29 मार्च को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले 26 मार्च से शुरु होने वाला था IPL
पहले IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से IPL के ओपनिंग मैच की डेट आगे कर 28 मार्च कर दी गई।

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम जहां चुनाव
4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वले है। उनमें तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।
16 दिन में होंगे 4 डबल हेडर
IPL 2026 के पहले फेज 20 मैच खेले जाएंगे। 20 में 4 मैच में डबल हेडर होंगे। 30 मार्च को तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहली बार CSK की ओर से संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे।
