Truth Behind Rajpal Viral Video: बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। लेकिन हाल हि में राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर सलमान खान की तारीफ करते हुए उनका शुक्रियादा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है, कि राजपाल यादव को बेल मिल गई है। यह वीडियो बेल के बाद का हैं। लेकिन यह सच नहीं है। एक्टर का यह वायरल वीडियो बेहद पुराना है।
एक्टर का वीडियो वायरल
राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते है कि- ‘सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ घर में बैठकर, उनके साथ बहुत खुशी महसूस हो रही है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों के लिए खड़े रहते हैं। और हमने तो 20 साल से लगातार सलमान भाई के साथ 10-12 फिल्में की हैं। मैं पूरी तरह से राहत महसूस कर रहा हूं और उनके अच्छे की कामना करता हूं।’

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कई लोगों ने दावा किया की यह वीडियो उनकी जमानत के बाद का है।

8 साल पुराना है वीडियो
जिस वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान का शुक्रियादा कर रहें है। वह वीडियो अभी का नहीं बल्कि करीब 8 साल पुराना है।
राजपाल को 16 फरवरी तक नहीं मिलेगी बेल
एक्टर राजपाल की बेल की याचिका दिल्ली के हाईकोर्ट में दायर की गई थी, लेकिन 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर से किया था सवाल
कोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा कि-‘ वे सजा को रद्द करने की मांग क्यों कर रहे हैं। उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने पैसा उधार लिया था और उसे लौटाने का वादा किया था। ऐसे में अब सजा पर रोक लगाने की मांग किस आधार पर की जा रही है?’
वकील ने एक्टर की ओर से दिया जवाब
जवाब देते हुए एक्टर के वकील ने कहा कि- ‘उन्होंने (राजपाल) उसी दिन कोर्ट को बताया था कि वे इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। राजपाल यादव ने अपने कहे हुए वादे का पालन करने के लिए अदालत में सरेंडर किया है। फिल्म में जो 5 करोड़ रुपए लगाए गए थे, उन्हें एक्टर चुकाना चाहते हैं और अब तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि चुका दी गई है।’
कोर्ट ने एक्टर को लगाई फटकार
कोर्ट ने कहा कि- ‘समझ नहीं आता यह बहस क्यों हो रही है। आपने याचिका दाखिल की थी और कहा था कि पैसा लौटाएंगे, लेकिन फिर सालों तक भुगतान नहीं किया। पिछले आदेश का पालन न करने की वजह से आपको जेल में सरेंडर करना पड़ा। आपको 25-30 मौके दिए गए। अब आप यह केस दोबारा क्यों खोलना चाहते हैं? आपको यह बताना होगा कि पैसे देने में देरी क्यों हुई। मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है। अगर आप अमाउंट जमा करने के लिए तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखी जाएगी।’

वकील ने इसके जवाब में कहा कि-
‘वे कोर्ट में पैसे जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन परिवार में शादी होने की वजह से जमानत की मांग कर रहे हैं।’
बता दें कि, एक्टर की बेल याचिका पर अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी।
राजपाल यादव जेल में क्यों?
राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहार जेल में बंद हैं। यह मामला 2010 से चला आ रहा है, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और वे समय पर कर्ज नहीं चुका सके। लोन के समय दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते हुए, लेकिन पूरी रकम का भुगतान नहीं हो सका। समय के साथ ब्याज जुड़ते जाने से कुल राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और छह महीने की सजा सुनाई, जिसमें से उन्होंने तीन महीने जेल में काटे। उसके बाद हाई कोर्ट में अपील की गई, जहां उन्हें कई बार राहत मिली क्योंकि उन्होंने भुगतान करने का वादा किया। हालांकि, बार-बार अदालती निर्देशों का पालन न करने के कारण दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2026 में उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया।
उन्होंने 5 फरवरी 2026 को टिहार जेल में सरेंडर किया और फिलहाल छह महीने की सजा काट रहे हैं। बेल की सुनवाई 16 फरवरी 2026 को है, लेकिन 15 फरवरी 2026 तक वे जेल में ही हैं।
