जूनियर NTR, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा पार्ट-1 सिनेमाघरों में आज यानि 27 सितंबर को रिलीज हो गई है। 6 साल बाद बतौर सोलो हीरो बनकर Jr NTR ने दमदार वापसी की। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी देवरा से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है।
Devara का छाया जादू
कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनी देवरा पार्ट 1 में Saif Ali Khan विलेन के किरदार में नजर आए। फिल्म को लेकर लंबे समय से माहौल बना हुआ था। अब थिएटर्स में रिलीज होने के बाद फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर जादू चलाया है या नहीं इसके बारे में जानते है।
मिलेजुले मिले रिव्यू
फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है। इस फिल्म को मिलेजुले रिव्यू मिले है। कुछ लोगों को जहां यह फिल्म बेहद पसंद आई तो कई लोगों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई।
जूनियर NTR की तारीफ
अगर आप सैफ अली खान और जूनियर NTR की फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो जाने से पहले सोशल मीडिया पर रिएक्शन जरूर चेक कर लें। एक एक्स यूजर ने लिखा – फिल्म का स्टार्ट बेहद शानदार है। वहीं, बैकग्राउंड म्यूजिक मजेदार है। एक्स यूजर ने जूनियर एनटीआर के इंट्रोडक्शन सीन की तारीफ की है।
विलेन की दमदार एक्टिंग
सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन के रोल में हैं। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। फिल्म में एक्शन सीन जोरदार है। JR NTR ने दमदार एक्शन किया है। सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक सभी बेहतरीन है। पर कुछ लोगों को कहानी कम पसंद आई है।
जाह्नवी की एक्टिंग?
जाह्नवी कपूर का तेलगू इंडस्ट्री में डेब्यू इसी फिल्म से हुआ। Jr NTR और सैफ की एक्टिंग जोरदार है, वहीं फिल्म में जाह्नवी कपूर को ठीक-ठाक है। लेकिन कुछ लोगों को जाह्नवी की एक्टिंग दमदार लगी।
