Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Knee Pain Home Remedies: घुटनों के दर्द से हैं परेशान? करें ये उपाय…
  • Lifestyle

Knee Pain Home Remedies: घुटनों के दर्द से हैं परेशान? करें ये उपाय…

Hema Gupta May 2, 2025

Knee Pain Home Remedies: आजकल घुटनों का दर्द एक आम समस्या हो गई है, जो केवल बुजुर्गों में ही नहीं रह गई है, बल्कि युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बैठने, चलने, उठने या सीढ़ियां चढ़ने जैसे साधारण कामों में भी कठिनाई होने लगती है। घुटनों में दर्द के पीछे गठिया, अधिक वजन, चोट लगना या बढ़ती उम्र भी इसकी वजह हो सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में घुटनो के दर्द से बचने के कुछ घरेलु उपाय बताएंगे जो आपको राहत पहुंचाने में मदद करेंगे।

Read More: Eye Care Tips for Summer: गर्मियों में इस तरह से करें आंखो की सुरक्षा…

अपनाएं ये उपाय…

हल्दी वाला दूध पिएं…

जोड़ो में ही नहीं बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो तो आप हल्दी वाला दूध पी सकते है, एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। फिर पी लें इससे काफी आराम मिलता है। इसमें मौजूद कुरकुमिन (Curcumin) में सूजन-रोधी और दर्द निवारक गुण होते हैं। यह जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

गुनगुना पानी और सेंधा नमक से सेंकाई…

एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम सल्फेट होता है जो मांसपेशियों को आराम देता है और सूजन कम करता है। एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें 2-3 चम्मच सेंधा नमक डालें। घुटनों को उसमें 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें इससे घुटनो के दर्द में काफी आराम मिलता है।

अदरक और शहद…

यह प्राकृतिक रुप से दर्द निवारक और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जबकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एक छोटा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। चाहें तो अदरक की चाय बनाकर दिन में दो बार पी सकते हैं।

सरसों के तेल की मालिश करें…

घुटनो में सरसो के तेल को हल्का गर्म करने के बाद मालिश करने से काफी आराम मिलता है, क्योकि सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और गर्माहट देने वाले गुण होते हैं जो घुटनों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और दर्द में राहत देते हैं।

मेथी के बीज का करें उपयोग…

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक तत्व पाए जाते हैं। यह जोड़ों की जकड़न और सूजन को कम करने में मदद करता है। रातभर 1 चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाएं या पीसकर पेस्ट बना लें और हल्का गर्म करके घुटनों पर लगाएं।

व्यायाम और योगासन…

घुटनों के दर्द को ठीक करने में हल्के-फुल्के व्यायाम और कुछ योगासन काफी मददगार हो सकते हैं। इससे जोड़ों में लचीलापन आता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। और स्वास्थ भी सही रहता है।

उपयोगी योगासन…

1. वज्रासन
2. ताड़ासन
3. त्रिकोणासन
4. सेतुबंधासन (ब्रिज पोज)
5. शवासन (विश्राम के लिए)

इनका करें सेवन…

1. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
2. फल (खासकर एंटीऑक्सीडेंट युक्त जैसे- बेरी, संतरें)
3. सूखे मेवे (बादाम, अखरोट)
4. ओमेगा-3 युक्त खाद्य जैसे अलसी के बीज
5. रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें।

इन चीजों के सेवन से बचें…

1. अधिक तला-भुना और जंक फूड न खाएं।

2. शक्कर और रिफाइन्ड तेल।

3. अधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड।

4. बैंगन की सब्जी का सेवन कम करें।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM YOGI: सीएम योगी का निर्देश: निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी SIRF रैंकिंग में शामिल किया जाए
Next: Benefits of Hing: सेहत और खाने के स्वाद को बनाए बेहतर…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.