Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • KKR vs RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज, KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला आज..
  • IPL 2025
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

KKR vs RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज, KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला आज..

Hema Gupta March 22, 2025

KKR vs RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च शनिवार यानी की आज होगा। इसकी ओपनिंग सेरेमनी शाम 6 बजे होगी। उसके बाद आईपीएल का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरु होगा।

हेड टु हेड रिकॉर्ड..

कोलकाता और बैंग्लूरु के बीच अब तक 35 IPL मैच खेले गए हैं। जिसमें से 21 मैचों में कोलकाता ने शानदार जीत हासिल की तो वहीं बेंगलुरु की बात करें तो वो महज 14 मैच ही जीती है। दोनों टीमों का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 12 बार हो चुका है। जिनमे से 8 मैंचो में KKR तो 4 मैचों में RCB को जीत मिली।

बारिश की संभावना…

इस मैच में बारिश के काले बदल मंडराते नजर आ रहें हैं। पश्चिम बंगाल के मौसम विभाग ने बारिश की अशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह   22 मार्च तक बारिश होने का अनुमान लगाया है। बारिश की 74% आशंका है।

KKR vs RCB IPL 2025: RCB टीम के नए कप्तान है रजत..

31 साल के रजत पाटीदार IPL के 18वें सीजन में RCB के कप्तान के रूप में कदम रखेंगे। 2022 से 2024 के सीजन में डु प्लेसिस ने आरसीबी की कप्तानी की थी। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के सीजन के लिए रिटेन नहीं किया, जिसके बाद पाटीदार को कप्तान बनाया गया।

वहीं विराट कोहली 2008 से आईपीएल में आरसीबी से जुड़े हुए हैं और एक दशक से अधिक समय तक टीम के कप्तान रह चुके हैं। आईपीएल 2021 के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। आपको बता दें, आरसीबी टीम वो टीम हैं जिसने अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नही जीती।

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे..

IPL 2025 में गत विजेता KKR को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर अब PBKS के कप्तान हैं, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के लिए अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी है। रहाणे पहले 2022 में केकेआर टीम के लिए खेले थे और 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस लीग का हिस्सा होने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं।

रहाणे ने 2023 के बाद से आईपीएल में 23 पारियों में 148 की स्ट्राइक रेट से 568 रन बनाए हैं, टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रहाणे ने पावरप्ले में 155 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 2022 में उन्होंने 7 पारियों में 133 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI….

RCB : विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा

KKR : क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

ओपनिंग सेरेमनी का कुछ इस तरह होगा आगाज…

इसकी ओपनिंग सेरेमनी को शानदार बनाने का पूरा प्लान तैयार हैं। इस बार की ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी परफॉर्म करने वाले हैं।

आपको बता दें कि, आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी शाम 6 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी। जिसमें क्रिकेटर्स के साथ सितारों का भी मेला लगेगा।

Read More: IPL 2025 Schedule: 22 मार्च से IPL 2025 का होगा आगाज ,जानिए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी..

IPL 2025 Opening Ceremony: सितारो का होगा बोलबाला..

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल, दिशा पाटनी, करण औजला, अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

साथ ही आईपीएल 2025 के इस समारोह में संजय दत्त, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, माधुरी दीक्षित, पूजा हेगड़े, उर्वशी रौतेला और आयुष्मान खुराना जैसे फेमस सेलिब्रिटी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि- अमेरिकी पॉप बैंड वन रिपब्लिक को भी सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए संपर्क किया गया है। पॉप बैंड वन रिपब्लिक ने हाल ही में करण औजला और दिशा पाटनी के साथ मिलकर ‘टेल मी’ गाना बनाया है।

IPL 2025 Opening Ceremony: सलमान और शाहरुख की हो सकती है एंट्री..?

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान और सलमान खान के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सलमान अपनी फिल्म सिकंदर का प्रमोशन करने पहुंच सकते हैं। बता दें कि शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक हैं, और वो अपनी टीम को सपोर्ट करने आ सकते हैं।

IPL 2025 Opening Ceremony: दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस पक्की..

आईपीएल के सोशल मीडिया हैंडल ने दिशा के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के साथ एक ज्वाइंट पोस्टर शेयर करते हुए दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस की जानकारी देते हुए लिखा है कि – जब आईपीएल के 18 साल पूरे हो रहे हैं, तो पहले से कहीं ज़्यादा शानदार जश्न मनाने की ज़रूरत है! स्टेज पर धमाल मचाने के लिए सेनसेशनल दिशा पटानी से बेहतर कौन हो सकता है? #TATAIPL 18 की शानदार ओपनिंग सेरेमनी को मिस न करें!

फैंस ने जताई खुशी..

दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस की कंफर्मेशन के बाद उनके फैंस में काफी उत्साह है, उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इस पोस्ट पर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- ‘दिशा पाटनी स्टेज पर आग लगाने के लिए तैयार हैं’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘आईपीएल के 18 साल पूरे होने पर एक भव्य जश्न मनाया जाना चाहिए! दिशा पाटनी की एनर्जी के साथ, यह एक ना भूलने वाली ओपनिंग नाइट होने जा रही है!’ एक ने लिखा- ‘वो किसी भी माहौल को इलेक्ट्रिफाइंग बना सकती हैं’।

कहां देख पाएंगे आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी को लाइव?

आईपीएल 2025 उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “22 मार्च 2025 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक, जानें अपना दिन | Daily Horoscope in Hindi”
Next: Dhoni Sang Song Sakshi: सबके चहीते धोनी ने पत्नी साक्षी के लिए गाया गाना..वायरल..

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
मार्केट
  • Top Story
  • फाइनेंस

होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.