KKR Vs PBKS IPL 2026: IPL 2026 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के बीच 6 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच खेला जा रहा था, जहां कोलकाता टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने 3.4 ओवर में 3 विकेट गवांकर 25 रन बनाए थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। और मैच बीच में ही रोकना पड़ा। काफी देर इंतजार करने पर जब बारिश नहीं रुकी तो मैच रद्द कर दिया गया।

कोलकाता टीम ने जीता टॉस
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता टीम से कैमरन ग्रीन और फिन एलन बैटिंग करने आएं, फिर कैमरन ने 4 रन और फिन ने 6 रन बनाए, जिसके बाद जेवियर बार्टलेट ने दोनों को पावेलियन भेज दिया। इनके बाद आएं टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। बारिश की वजह से मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।

दोनों को 1-1 पॉइंट
बारिश की वजह से पंजाब टीम और कोलकाता टीम के बीच चल रहे मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद दोनों टीम को 1-1 अंक दिए गए। इसकी वजह से पंजाब टीम पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है, वहीं कोलकाता टीम 8वें नंबर पर मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग
कोलकाता नाइट राइडर्स
फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
पंजाब किंग्स
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Also Read- CSK vs RCB मैच में बने कई रिकॉर्ड, टिम के 8 सिक्स, भुवनेश्वर के 200 विकेट
