LSG vs KKR 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता और लखनऊ के बीच IPL 2026 का 15वां मैच खेला जा रहा है। कोलकाता ने लखनऊ को 182 रन का टारगेट दिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। KKR के फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे-रघुवंशी अर्धशतक से चूक गए। रिंकू सिंह 4 पर आउट।
A proper 𝘣𝘩𝘢𝘶𝘬𝘢𝘢𝘭 on the cards 😉 pic.twitter.com/MgY50bq12s
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 9, 2026
एलन 9 पर आउट
कोलकाता की तरफ से अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ओपनिंग करने उतरे। पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला। दूसरे ओवर में कोलकाता ने पहला विकेट गंवा दिया। फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रिंस यादव ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। इसके बाद मैदान में अंगकृष रघुवंशी उतरे और रहाणे के साथ 50 की पार्टनरशिप पूरी की।

50 से चूके रहाणे
11वें ओवर में कोलकाता ने दूसरा विकेट गंवा दिया। अजिंक्य रहाणे दिग्वेश राठी की गेंद पर कैच आउट हो गए। मो. शमी ने उनका कैच पकड़ा। रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल है। रघुवंशी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके बाद रिंकू सिंह मैदान में उतरे लेकिन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हों आवेश खान ने बोल्ड किया।

रिंकू के आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन और रोवमन पॉवेल ने शानदार पार्टनरशिप की। ग्रीन 32 और पॉवेल 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
सुनील नरेन की वापसी
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है। वरुण चक्रवर्ती इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं।
LSG vs KKR 2026: Playing 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट ऑप्शन- मनीष पांडेय, वैभव अरोरा, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी और टिम सईफर्ट।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा, मैथ्यू ब्रेट्ज्की, शहबाज अहमद, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।
