Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rahman Dropped from KKR team: KKR टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को किया गया बाहर!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Rahman Dropped from KKR team: KKR टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को किया गया बाहर!

Hema Gupta January 3, 2026

KKR release Mustafizur ipl 2026: बॉलीवुड के किंग खान की KKR टीम में बांग्लादेशी प्लेयर को शामिल किए जाने की वजह वो कई दिनों से विवादो में घिरे हुए हैं, कई लोग बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने की मांग कर रहें थे। ऐसे में अब BCCI ने शाहरुख खान की IPL टीम KKR से बांग्लादेशी प्लेयर को हटाने के निर्देश दिए हैं।

KKR release Mustafizur ipl 2026: मुस्तफिजुर टीम से बाहर

कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने की जानकारी दी गई है। BCCI के निर्देश देने के बाद पोस्ट की गई जिसमें लिखा है कि-

“कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक BCCI/IPL ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से मुक्त करने का निर्देश दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। BCCI IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI ने एक रिप्लेशमेंट प्लेयर्स लेने की अनुमति दी है, और इससे जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।”

KKR Media Advisory. 🔽 pic.twitter.com/ZUZB620Uv7

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 3, 2026

KKR release Mustafizur ipl 2026: BCCI ने KKR टीम को दिए थे निर्देश

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि- ‘हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।’

बांग्लादेशी प्लेयर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आया था बयान

उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कहा था कि- ‘दुर्भाग्यपूर्ण है, वो तो ऐसा करेंगे ही, वो कोई हीरो नहीं है। शाहरुख खान का चरित्र क्या है, उनका कोई चरित्र नहीं है। वे गद्दारों जैसे काम रहे हैं।’

रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ये भी कहा कि –

“भारत सरकार को ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाना चाहिए. बांग्लादेश के लोगों और उनकी सरकार को यह समझाया जाना चाहिए कि उनका देश हिंदुओं की मदद से अस्तित्व में आया था”

Also Read-Rambhadracharya On Shahrukh Khan: KKR टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर SRK पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य!

देवकीनंदन ठाकुर ने भी SRK को लेकर दिया था बयान

आध्यत्म गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि- “बांग्लादेश में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का रेप किया जा रहा है। ऐसी बेरहम हत्याएं देखने के बाद कोई इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है, खासकर वह जो खुद को एक टीम का मालिक कहता है?

वह इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि उसी देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे? तुम इस देश का कर्ज कैसे चुकाओगे? एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लाकर और उसे हमारी जमीन पर खिलाकर? हम KKR मैनेजमेंट और उनके बॉस से कहेंगे, इस बात को समझो और उस क्रिकेटर को टीम से निकालो

माफी और पछतावे के तौर पर, 9.2 करोड़ रुपए जो उस क्रिकेटर को दिए जा रहे हैं। उन्हें वहां मारे जा रहे हिंदू बच्चों के परिवारों को दिए जाने चाहिए।”

Also Read-Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलिया के इस ओपनर बल्लेबाज ने लिया संयास!

उन्होंने शाहरुख खान को लेकर यह भी कहा कि-

“इस देश ने तुम्हे सुपरस्टार बनाया। तुम एक टीवी सीरियल में काम करते थे, दिन के 500-1000 रुपए कमाते थे। हिंदु समुदाय ने भी तुम्हें प्यार दिया इन सबका ये नतीजा दिया।”

किस खिलाड़ी की वजह से हुआ था विवाद

कुछ दिन पहले IPL का ऑक्शन रखा गया था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी क्रिकेट रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल कर लिया, जिसके बाद से ही पूरे देश में इस बात का लोग KKR टीम में रहमान के शामिल होने का विरोध कर रहें हैं।

बता दें कि, मुस्तफिजुर रहमान बाएं हाथ के गेंदबाज है, वो अपनी कटर्स और स्लोअर गेंदो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2025 में भारत के खिलाफ खेल रहे ODI सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: baasi roti se nashta recipe: बासी रोटी से बनाए हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता!
Next: 16 लोगों की मौत के बाद नगर निगम की लापरवाही जारी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.