Aakash Deep Out Of IPL 2026: IPL के पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को लगा बड़ा झटका। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। 21 मार्च को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।
मेगा ऑक्शन में खरीदे गए थे आकाश दीप
29 वर्षीय अकाशदीप जो कि बंगाल के तेज गेंदबाज है। उन्हें KKR ने पिछले साल अबू धाबी में हुए मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि, वह अब तक टीम कैंप से नहीं जुड़ पाए थे।

बेंगलुरु में कर रहे हैं रिहैब
आकाश दीप इस समय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं। हालांकि उनकी चोट कितनी गहरी है , इसको लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फ्रेंचाइजी और टीम मैनेजमेंट इस मुद्दे पर लगातार संपर्क में हैं।
हर्षित राणा और पथिराना को लेकर भी संशय
KKR की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। इससे पहले Harshit Rana की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज Matheesha Pathirana को लेकर भी आशंका बनी हुई है।

पथिराना को लेकर टीम को उम्मीद
पथिराना फिलहाल चोट के कारण बाहर हैं और उन्हें अभी श्रीलंका क्रिकेट से क्लियरेंस मिलना बाकी है। हालांकि KKR उन्हें रिप्लेस करने के मूड में नहीं है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं।

KKR ने मेगा ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। हाल ही में उनके मैनेजर द्वारा KKR जर्सी में उनकी तस्वीर साझा किए जाने के बाद उनके खेलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।
18 मार्च से शुरू हुआ टीम कैंप
KKR ने 18 मार्च से कोलकाता में अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है, लेकिन आकाश दीप इसमें हिस्सा नहीं ले सके। ऐसे में टूर्नामेंट से पहले टीम की गेंदबाजी इकाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।
