Kiwi Fruit Benefits: कीवी एक अत्यधिक पौष्टिक फल है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेंमंद होता है। यह विटामिन C, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कीवी खाने के कुछ प्रमुख फायदे और इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
Read More: Benefits of Black Sesame: काली तिल खाने से लेकर त्वचा की देखभाल में फायदेंमंद, जानिए उपयोग और लाभ..
कीवी में उपस्थित पोषक तत्व…
1.कीवी एक ऐसा फल है, जो डेंगू और मलेरिया (maleria) के मरीजों के लिए रामबाण होता है।
2.यह प्लेटलेट्स को कवर करने में बहुत सहायक होता है।
3.इसमें विटामिन सी, डाइट्री फाइबर, आयरन, कैरिटैनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
4.इसको खाने से मस्तिष्क हृदय, त्वचा और बालों तक, कीवी फल (kiwi fruits) खाने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं।

कीवी खाने के फायदे
वजन घटाने में मददगार
कीवी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को लंबे समय तक संतुष्टि मिलती है, जिससे अधिक खाने की संभावना कम हो जाती है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए
कीवी में विटामिन C की उच्च मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
हृदय स्वास्थ्य में करें सुधार
कीवी में पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाए रखता है।
आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
कीवी में विटामिन A और ल्यूटिन होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह आंखों को संक्रमण से बचाता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दृष्टि समस्याओं से बचाता है।

पाचन में सुधार
कीवी में एक एंजाइम ‘एक्टिनिडिन’ होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह पेट में सूजन और कब्ज की समस्या को दूर करता है। नियमित रूप से कीवी का सेवन करने से पेट की समस्या से राहत मिलती है और पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है।
शरीर की मांसपेशियों के लिए लाभकारी
कीवी में पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और उनके सही कार्य को सुनिश्चित करता है। यह मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द को भी कम करता है।
त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद
कीवी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। यह बुढ़ापे के असर को कम करता है और त्वचा को नमी प्रदान करता है। कीवी खाने से झुर्रियाँ और त्वचा के दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं।
डायबिटीज में सहायक
कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है,
जिससे यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी उपयुक्त है।
यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है और इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखता है।

कीवी खाने के नुकसान
1.अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है तो इसका सेवन बिल्कुल ना करें 2 सप्ताह पहले से ही।
क्योंकि इसके खाने से ब्लीडिंग बढ़ सकती है.
2.गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
कीवी फल का सेवन दवा के रूप में लेना चाहिए। बेहतर है कि आप इससे परहेज करें।
3.अगर आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर है तो इसका सेवन बिल्कुल ना करें।
इससे थक्का जम सकता है। ऐसे में स्थिति बदतर हो सकती है।
4.जिन लोगों को किसी तरह की एलर्जी है उन्हें तो इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
अगर आपको कीवी निगलने के बाद उल्टी और दस्त महसूस होती है तो इसका सेवन बिल्कुल ना करें।
