ठिकाने पर ब्लास्ट
सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को ही ब्लास्ट कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। इलाके में एनकाउंटर अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश के 2 से 3 आतंकियों के यहां पर छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।
3 आतंकवादियों का एनकाउंटर
इसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस अभियान में अब तक 3 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इनमें सैफुल्लाह भी शामिल है। उनके पास से 2 AK-47 राइफलों और गोला-बारूद समेत अन्य आतंकी सामग्री भी बरामद हुए है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जवान लगातार तलाशी अभियान चला रहे है, ताकि कोई भी छिपा हुआ आतंकी उनकी नजरों से बच ना सके।
हीरो टायसन
आतंकियों तक सेना और पुलिस की पहुंच टायसन की वजह से संभव हो सकी। उसने ही आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचने में सुरक्षाबलों की मदद की। बता दें कि टायसन आर्मी का बहादुर डॉग है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी कहां छिपे हैं, यह जानकारी सेना तक पहुंचाने में 2-पैरा स्पेशल फोर्सेज के डॉग टायसन की अहम भूमिका रही। इतना ही नहीं आतंकियों की पहली गोली भी उसने ही खाई।
Kishtwar Terroriest Encounter: पहले हुई मुठभेड़
इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में सुरक्षाबलों ने जैश के ही 1 आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था। इस साल जम्मू में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कुल 7 आतंकवादियों को मार गिराया। इससे पहले, उधमपुर में 2 और कठुआ जिले में 1 आतंकवादी मारा गया था।
