Kisan Sammelan: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस पहला किसान सम्मेलन मध्य प्रदेश में कल (24 फरवरी) को करने जा रही है। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। दोनों नेता दोपहर 12 बजे के करीब भोपाल पहुंचेंगे और 3 घंटे से अधिक समय तक रहेंगे।

अटल पथ पर होगा किसान सम्मेलन
इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक कर सकते हैं। किसान सम्मेलन अटल पथ अथवा लाल परेड मैदान में कराने की तैयारी है। इसमें प्रदेश भर से किसान आएंगे।
Kisan Sammelan: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी की हुंकार
बता दें की भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन करेगी। अटल पथ पर भोपाल में किसानों की चौपाल लगाई जाएगी। जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे।सम्मेलन को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। दोनों नेता दोपहर एक बजे भोपाल और 2 बजे सभास्थल पर पहुंचेंगे।
इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि अमेरिका ट्रेड डील किसान विरोधी है। इस आंदोलन में एक लाख किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से भोपाल के आसपास के 11 जिलों के किसान शामिल होंगे।
दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस नेता कार्यकर्ता बाजार पहुंचेंगे
Kisan Sammelan: कांग्रेस ट्रेड डील के खिलाफ व्यापारियों के साथ आज संवाद करेगी। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी व्यापारियों के बीच पहुंचेंगे और अमेरिका ट्रेड डील के विषय में चर्चा करेंगे। भोपाल के श्यामला हिल्स और लखेरापुरा में व्यापारियों से बातचीत करेंगे। दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस नेता कार्यकर्ता बाजार पहुंचेंगे।
