बीजेपी अध्यक्ष दावेदारों ने नहीं दिया अपना नाम

CG BJP State President: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की कमान एक बार फिर से किरणदेव को सौंपी गई। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान कर दिया है। देर रात वो रायपुर पहुंचे। खुद किरणदेव ने ही एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। साथ में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के इस चुनाव को नौटंकी बता रही है।
CG BJP State President: किरण देव के हाथ फिर कमान
गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव का नाम था।
खूबचंद पारख ने प्रक्रिया के बारे में बताया कि किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, केवल किरणदेव के नाम पर नामांकन जमा हुआ था।
CG BJP State President: दावेदारों ने नहीं दिया नाम
धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे थे। दावेदारी की खबरों से ये नेता इनकार भी नहीं कर रहे थे और खुले तौर पर कुछ स्वीकार भी नहीं कर रहे थे। जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो दोनों ही नेता मंच पर किरणदेव से हाथ मिलाते दिखे, दोनों ने अपने नाम आगे नहीं किए।
