Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • King Title Reveal: शाहरुख खान का डार्क और इंटेंस लुक हुआ वायरल!
  • एंटरटेनमेंट

King Title Reveal: शाहरुख खान का डार्क और इंटेंस लुक हुआ वायरल!

Hema Gupta November 2, 2025

King Title Reveal: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 60वां जन्मदिन हैं, और इस खास मौके पर उनके फैंस को एक शानदार तोहफा मिल गया है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की नई फिल्म “King” (किंग) का टाइटल रिवील कर दिया गया।

Read More: Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती!

जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

king का टाइटल रिवील…

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म ‘King’ का ग्रैंड टाइटल रिवील किया है। इसी के साथ उन्होंने शाहरुख खान का दमदार फर्स्ट लुक भी शेयर किया।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया —

‘100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- किंग। किंग टाइटल रिवील। ये शो टाइम है। 2026 में सिनेमाघरों में।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddharth Anand (@s1danand)

इस वीडियो में शाहरुख खान का इंटेंस और डार्क अवतार देखकर फैंस झूम उठे हैं। कुछ ही मिनटों में यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और #KingSRK ट्रेंड करने लगा।

वीडियो की शुरुआती डायलॉग…

“कितने खून किए, याद नहीं। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में एहसास था कि ये उनकी आखिरी सांस है और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम। डर नहीं दहशत हूं। इट्स शो टाइम।”

इंटरनेट पर मचा बवाल…

फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही सोशल मीडिया पर #KingSRK ट्रेंड करने लगा है। सिद्धार्थ आनंद पिछले कई दिनों से रहस्यमय ट्वीट्स करके फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे थे —

पहले “टिक टॉक टिक टॉक”, फिर “Remember”, “There is”, “Only”, और “One” जैसे कैप्शन ने फैंस को गेसिंग गेम में डाल दिया था।

अब आखिरकार शाहरुख के जन्मदिन पर इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है।

शाहरुख ने पहले ही दिया था हिंट…

कुछ दिन पहले एक फैन ने जब शाहरुख से पूछा — “‘King’ की झलक कब दिखेगी?”

तो शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में सिद्धार्थ आनंद को टैग करते हुए लिखा था —

“@justSidAnand कुछ दिखा दो आखिर! फैंस और मैं दोनों थक गए हैं गेसिंग गेम खेलते-खेलते…” उनके इस ट्वीट के बाद ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि बड़ा सरप्राइज आने वाला है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट…

‘King’ एक स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान एक किलर असैसिन के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार SRK का रोल अब तक के सबसे डार्क और पावरफुल अवतार में से एक होगा।

फिल्म में शामिल हैं बॉलीवुड के कई बड़े नाम:-

दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अर्शद वारसी, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अभय वर्मा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Shah Rukh Khan 60th Birthday: शाहरुख खान का आज 60वां जन्मदिन, मन्नत के बाहर फैंस ने SRK का मनाया बर्थडे….
Next: भूपति ने साथियों से मुख्यधारा में लौटना की अपील की

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.