Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Killed Her Husband: प्रेमी संग मिलकर पति को मारा फिर रात भर शव के साथ सोई रही पत्नी सुबह बताया-शराब पीने से गई जान
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Killed Her Husband: प्रेमी संग मिलकर पति को मारा फिर रात भर शव के साथ सोई रही पत्नी सुबह बताया-शराब पीने से गई जान

Narendra Singh August 5, 2025

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है.जहां एक पत्नी ने अपने लवर संग मिलकर अपने ही पति को मार डाला। दरअसल पत्नी का अपने ही गांव के मैकेनिक युवक से अवैध संबंध था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। पति को बीच रास्ते से हटाकर पत्नी अपने प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। इसलिए उसने वारदात की।

पहले शराब पिलाई फिर गला दबाया

घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र का है। 25 जुलाई की रात प्रेमी ने पहले पति को खूब शराब पिलाई जब वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गया तो उसे घर छोड़ने आ गया। फिर पत्नी और प्रेमी ने मिलकर तकिए से उसका दम घुटते तक मुंह दबाए रखा जिससे उसकी जान चली गई।घटना के बाद प्रेमी चला गया और पत्नी रात भर उसके पास सोई रही। सुबह का इंतजार करती रही। अगले दिन सुबह घर वालों के सामने रोने का नाटक करने लगी। परिवार वालों ने शराब के अधिक सेवन से मौत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन दशगात्र से पहले ससुर को शक होने पर वह थाने पहुंचा। तब मामले का खुलासा हुआ।

मैकेनिक से था अफेयर

कोपरा नगर पंचायत के रहने वाले चुम्मन साहू और प्रतिमा साहू की शादी को 4 साल हो गए थे। उनके 2 बच्चे है। 1 साल की बेटी, 2 साल का बेटा है। चुम्मन किसान परिवार से था लेकिन वह बेरोजगार था। इसी गांव के रहने वाले दौलत पटेल पेशे से मैकेनिक था। वह बिजली के काम से चुम्मन के घर आया करता था। पिछले डेढ़ साल से दौलत और चुम्मन की पत्नी का अफेयर शुरू हो गया। घर में कई बार दोनों रंगे हाथ पकड़ाए जिसके बाद पति प्रतिमा को मारा भी करता था। घर वालों को भी इसकी जानकारी थी।

मोबाइल पर रचि मर्डर की शाजिश

आरोपियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि अफेयर के बाद और पति की मारपीट से परेशान पत्नी अब प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की। घटना वाली रात दोनों ने मोबाइल पर मर्डर की पूरी प्लानिंग की थी।

पति के सामने ही बनाए संबंध

दशगात्र समाप्त होने के बाद बिसेलाल ने पाण्डुका थाने में जाकर बहू पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रतिमा और दौलत को हिरासत में ले लिया। पहले दोनों ने इनकार किया, लेकिन अलग-अलग पूछताछ में वे टूट गए और हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में प्रतिमा ने आरोप लगाया कि पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए दौलत के साथ उसके संबंध बन गए। प्रतिमा ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों ने पति की मौजूदगी में ही घर पर कई बार संबंध बनाए थे। SDOP नेहा सिन्हा ने बताया कि घटना के करंट साक्ष्य नहीं थे, उस समय पीएम नहीं हो पाया था। इसलिए परिस्थिति जन्य साक्ष्य जुटाना जरुरी थी। उसी रात दोनों के बीच कई बार फोन में बात हुई। जिसके आधार पर हत्या का खुलासा हुआ।

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh: यात्रीगण कृपया ध्यान दे…30 ट्रेनें 16 दिन तक कैंसिल MP-बिहार-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के यात्री होंगे परेशान
Next: CG News: बिलासपुर-रायपुर हाईवे की बदहाली पर HC सख्त, सुनाई अनोखी सजा

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.