Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Kidney Stone Causes: इन चीजों की वजह से किडनी में हो सकता है स्टोन…
  • Lifestyle

Kidney Stone Causes: इन चीजों की वजह से किडनी में हो सकता है स्टोन…

Hema Gupta May 18, 2025

Kidney Stone Causes: बदलती जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से आजकल किडनी में स्टोन की समस्या आम हो गई है। पहले यह बीमारी उम्रदराज लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब 15-20 साल के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई बार शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन समय के साथ यह समस्या तेज दर्द और यूरिन से जुड़ी तकलीफों का कारण बनती है। दरअसल, जब शरीर में मौजूद मिनरल्स और नमक मिलकर गुर्दे में कठोर ढेले बना लेते हैं, तो उसे किडनी स्टोन कहा जाता है। ये छोटे सरसों के दाने जैसे होते हैं लेकिन धीरे-धीरे बड़े आकार में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं किडनी स्टोन के लिए जिम्मेदार 5 सबसे खराब आदतों के बारे में, जिन्हें समय रहते सुधारना बेहद जरूरी है।

Read More: Superfood for all day Health: एक ऐसा सुपरफूड जिसे दिन हो या रात, कभी भी खाएं और सेहत बनाएं…

इन चीजों की वजह से होती हैं, ये समस्या…

कम पानी पीना ..

जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो यूरिन गाढ़ा होने लगता है। इससे उसमें मौजूद मिनरल्स एक जगह जमने लगते हैं, जो आगे चलकर स्टोन का रूप ले सकते हैं।

क्या करें…

हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। गर्मियों में यह मात्रा और भी बढ़ानी चाहिए। नींबू पानी, ओआरएस या हल्का नमक मिला पानी पीने से भी फायदा मिलता है।

सोडियम की अधिकता से खतरा..

नमक में मौजूद सोडियम शरीर में कैल्शियम के उत्सर्जन को बढ़ा देता है, जिससे यह पेशाब के जरिए पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता और किडनी में जमा होकर पथरी बना सकता है।

क्या करें..

प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, नमकीन, अचार, और फास्ट फूड जैसे अत्यधिक नमक वाले आहार से दूरी बनाएं। यदि पहले से किडनी स्टोन की आशंका है, तो लो-सोडियम डाइट अपनाना जरूरी है।

ऑक्सलेट वाली चीजों का अधिक सेवन…

ऑक्सलेट एक ऐसा यौगिक है जो शरीर में जाकर कैल्शियम से मिलकर स्टोन बना सकता है। कुछ खास खाद्य पदार्थों जैसे पालक, चाय, चॉकलेट, मूंगफली, रेवड़ी और चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है।

क्या करें..

इन चीजो को पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में और संतुलित आहार के रूप में लें। साथ में पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर ऑक्सलेट को बेहतर तरीके से प्रोसेस कर सके।

रेड मीट और ज्यादा प्रोटीन..

एनिमल प्रोटीन से बढ़ता है यूरिक एसिड – रेड मीट, अंडा, और पोल्ट्री में मौजूद प्रोटीन शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं, जिससे स्टोन बनने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा ये पदार्थ यूरिन में साइट्रेट की मात्रा घटाते हैं, जो प्राकृतिक रूप से स्टोन को रोकने में मदद करता है।

क्या करें..

प्रोटीन का सेवन करें लेकिन सीमित मात्रा में। प्लांट बेस्ड प्रोटीन को प्राथमिकता दें जैसे दालें, बीन्स और साबुत अनाज।

मीठा और शुगर ड्रिंक्स….

कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, और फ्लेवर्ड जूस में फ्रक्टोज़ और हाई लेवल शुगर होता है जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाता है। इसके अलावा इनमें फॉस्फोरिक एसिड भी होता है, जो यूरिन को अम्लीय बनाकर स्टोन बनने की प्रक्रिया को तेज कर देता है।

क्या करें…

इनकी जगह नारियल पानी, सादा पानी और नींबू पानी जैसे हेल्दी विकल्प चुनें। ये न केवल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि किडनी की सफाई में भी मदद करते हैं।

किडनी स्टोन से बचाव कैसे करें?

किडनी स्टोन से बचने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव सबसे महत्वपूर्ण है। नीचे दिए गए उपायों को अपनाकर इस दर्दनाक समस्या से बचा जा सकता है:

रोजाना पर्याप्त पानी पिएं..

1. हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों का संतुलित सेवन करें।

2. फास्ट फूड, चीज़, बटर, पिज़्ज़ा, और जंक फूड को कम से कम खाएं।

3. नींबू पानी, नारियल पानी और तुलसी का सेवन करें — ये नेचुरल स्टोन प्रिवेंटर हैं।

4. नियमित एक्सरसाइज करें और वजन को कंट्रोल में रखें।

5. पेशाब रोकने की आदत से बचें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Vishnu Deo Sai statement: हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, बोले- हादसा हृदयविदारक
Next: RAISEN NEWS: रायसेन में तेंदुए के हमले से मासूम गंभीर घायल,दांत गड़ने से आईं गंभीर चोटें

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.