Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Khushi boyfriend Video Viral: खुशी कपूर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर..
  • एंटरटेनमेंट

Khushi boyfriend Video Viral: खुशी कपूर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर..

Hema Gupta April 3, 2025

Khushi boyfriend Video Viral: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर हालहि में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा हैं। और उनकी लेटेस्ट मूवी लवयापा से वो काफी मशहूर हुई। तब से वो अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ वक्त से उनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रहीं हैं। बताया जा रहा है, कि वो अपनी पहली फिल्म के को एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रहीं है।

Read More: Vikrant Massey 38th Birthday: विक्रांत मैसी का 38वॉ जन्मदिन आज…

आपको बता दें, कि खुशी ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था, हालहि में खुशी को वेदांग रैना के साथ एयरपोर्ट में देखा गया।

Khushi boyfriend Video Viral: रूमर्ड बॉयफ्रेंड रैना की तस्वीरें वायरल..

हाल ही में, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर जामनगर एयरपोर्ट पर वेदांग के साथ देखा गया और खुशी के हाथ में उनका पालतू कुत्ता भी था। खुशी की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोग कयास लगा रहें है, की वेदांग ही खुशी के बॉयफ्रैंड हैं।

Khushi boyfriend Video Viral: जान्हवी, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बर्थडे में हुई थी शामिल..

वीडियो में जान्हवी और बोनी कपूर मुंबई के एक एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि जान्हवी और उनकी फैमिली जामनगर में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थीं। इस दौरान परिवार का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खुशी और उनके पिता-बड़ी बहन जान्हवी भी नजर आई।

खुशी कपूर और वेदांग रैना का बॉलीवुड डेब्यू…

एक्ट्रेस खुशी कपूर ने बॉलीवुड में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से कदम रखा था, उनके साथ इस फिल्म में वेदांग रैना लीड रोल में नजर आएं थे। दोनों की कैमिस्ट्री को उसमें काफी पसंद किया गया था, और तब से ही दोनों के साथ होने की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Khushi boyfriend Video Viral: खुशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो..

2025 की शुरुआत में ही खुशी की नई मूवी जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म Gen-Z की जिंदगी में उतार चढ़ाव क्यों आते हैं क्यों वह किसी पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। हर एक डिटेल इस फिल्म में बताई गई है।

आपको बता दें कि, इस फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन हैं और इस फिल्म में मुख्य किरदार में जुनैद खान, खुशी कपूर, आशुतोष राणा, कीकू शारदा और कुंज आनंद हैं। यह फिल्म जुनैद खान और खुशी कपूर की पहली थिएटर फिल्म थी। जबकि उनकी पिछली फिल्में ‘महाराज’ और ‘द आर्चीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थीं।

‘लवयापा’ स्टारकास्ट की एक्टिंग और डायरेक्शन कैसा है?

जुनैद खान ने सहज अभिनय से दिल जीत लिया। खुशी कपूर अपनी मासूमियत और नेचुरल एक्टिंग से प्रभावित करती हैं। दोनों की केमेस्ट्री बहुत शानदार है। ग्रुशा कपूर का काम भी काबिले तारीफ है। तो वहीं, कीकू शारदा ने अपने अभिनय से दिल छू लिया। आशुतोष राणा एक महान अभिनेता हैं, इस फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगो का दिल जीत रहें हैं।

फिल्म के डायलॉग और वन-लाइनर्स बहुत अच्छे हैं। हालांकि, फिल्म की एडिटिंग थोड़ी चुस्त हो सकती थी, क्योंकि कुछ सीन थोड़े खिंचे हुए लगते हैं। इंटरवल के बाद फिल्म कहीं-कहीं स्लो हो जाती है और क्लाइमेक्स थोड़ा प्रेडिक्टेबल लगता है।

‘लवयापा’ म्यूजिक की बात करें तो..

फिल्म का गाना ‘रहना कोल’ बहुत अच्छा है, जिसे जुबिन नौटियाल और जहरा एस खान ने गाया है। दोनों की आवाज का जादू गाने में साफ महसूस होता है। बाकी गाने सामान्य हैं, लेकिन बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की कहानी को मजबूती देता है।

‘लवयापा’ फिल्म का संदेश..

यह फिल्म बॉडी शेमिंग पर एक अच्छा मैसेज देती है। और आज की ऑनलाइन जिंदगी के लाइक्स और डिसलाइक्स को अच्छे से समझाती है। यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए, खासकर उन लोगों को जो मोबाइल के चक्कर में रिश्तों की अहमियत भूल जाते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Vikrant Massey 38th Birthday: विक्रांत मैसी का 38वॉ जन्मदिन आज…
Next: Sweat Odor Remedies: पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.