Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • आस्था बनाम विकास की नई बहस: खेसारी लाल बोले – “राम मंदिर आस्था का विषय है, लेकिन देश शिक्षा से चलता है”, रवि किशन ने किया पलटवार
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश
  • बिहार

आस्था बनाम विकास की नई बहस: खेसारी लाल बोले – “राम मंदिर आस्था का विषय है, लेकिन देश शिक्षा से चलता है”, रवि किशन ने किया पलटवार

himani Shrotiya November 6, 2025

Khesari Lal on Ram Mandir: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
खेसारी ने कहा कि

राम मंदिर में पढ़कर मैं मास्टर, प्रोफेसर या अफसर बन जाऊंगा क्या? नहीं। राम मंदिर आस्था का विषय है, वह अलग है। लेकिन शिक्षा के लिए काम होना चाहिए। शिक्षा से ही देश चलाया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि

राम मंदिर बनाइए, मस्जिद बनाइए, जो करना है कीजिए, लेकिन शिक्षा के लिए भी काम कीजिए। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यूनिवर्सिटी खोलिए, रोजगार दीजिए। क्या उसके लिए हम डोनाल्ड ट्रम्प को वोट करेंगे?

खेसारी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जहां एक तरफ लोग उनके तर्क की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे आस्था पर सवाल उठाने के रूप में देख रहे हैं।

खेसारी लाल
खेसारी लाल

“मंदिर जरूरी है, लेकिन पेट की भूख भी मिटनी चाहिए” 

इससे पहले भी खेसारी लाल यादव ने राम मंदिर को लेकर अपने विचार रखे थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “राम मंदिर तो जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है देश में स्कूल, हॉस्पिटल और बाकी जरूरी व्यवस्थाएं।”

उन्होंने कहा,

किसी भगवान के लिए श्रद्धा हमारे दिल में होती है। मंदिर में भगवान नहीं होते, वो हमारे दिल में होते हैं। जब हमारे मन में आस्था उत्पन्न होती है, तभी हम मंदिर जाते हैं।

खेसारी ने यह भी कहा कि “मैं मंदिर के खिलाफ नहीं हूं। मंदिर जरूर बनना चाहिए, लेकिन लोगों का भी ख्याल रखिए। आप मंदिर बना दो, लेकिन अगर लोगों के पेट में अन्न न हो, तो भूखे पेट भजन कैसे होगा?”

उनका यह बयान समाज में एक संतुलित दृष्टिकोण दिखाता है — आस्था और विकास दोनों की जरूरत पर जोर देता है।

राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं अफसर बन जाऊंगा – खेसारी लाल यादव#RamMandir #KhesariLal #BiharElction #RJD #Bihar #UPNews #Vote4ViksitBihar #IndiaKaTrailer #KaanthaTrailer #BrazilianModel #NDA4Bihar pic.twitter.com/UuE6fj6ahV

— Nation Mirror (@nationmirror) November 6, 2025

Khesari Lal on Ram Mandir: रवि किशन ने किया पलटवार

खेसारी के इस बयान पर गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
रवि किशन ने कहा,

जहां सनातन विरोध की बात आएगी, जहां प्रभु श्रीराम के मंदिर पर सवाल उठेगा, वहां मेरा सगा भाई भी हो तो मेरे शब्द बाण से बच नहीं पाएगा।

उन्होंने आगे कहा, “आप चुनाव जीतिए, आसमान में जाइए, लेकिन प्रभु श्रीराम और सनातन का अपमान मत करिए। भइया हो, माई हो, मत करा… बहुत चोट लगेला।”

रवि किशन का यह बयान साफ दिखाता है कि वह राम मंदिर और सनातन धर्म पर किसी भी तरह की आलोचना बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रवि किशन
रवि किशन

पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

PM Modi and Priyanka Gandhi Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया में चुनावी सभा को संबोधित किया।
उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली भाषा में की और कहा कि “आज बिहार में पहले चरण का मतदान हो रहा है, और बिहार का हर वोट विकास की दिशा तय करेगा।” पूरी खबर…

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने हथियार छोड़ सरेंडर किया
Next: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गोबर और चप्पलें फेंकी गईं, RJD समर्थकों पर आरोप

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.