Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Khesari Lal Song On Premanandji: प्रेमानंद महाराज जी के दिवाने हुए खेसारी लाल, वीडियो हुआ वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Khesari Lal Song On Premanandji: प्रेमानंद महाराज जी के दिवाने हुए खेसारी लाल, वीडियो हुआ वायरल…

Hema Gupta June 21, 2025

Khesari Lal Song On Premanandji: भोजपुरी के सुपर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव अक्सर अपने जबरदस्त एक्शन और रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका नया गाना जो कि प्रेमानंद महाराज जी के ऊपर आधारित भक्ति से ओत प्रोत गीत रिलीज हो चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस गाने की जमकर तारीफ कर रहें हैं।

Read More: Lauren Gottlieb Wedding Photo: ‘ABCD’ फेम लॉरेन गॉटलिब ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रैंड से की शादी, तस्वीरें वायरल…

गाने का वीडियो हो रहा वायरल…

नाम है – ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’। यह गाना ‘Khesari Devotional’ यूट्यूब चैनल पर 19 जून को रिलीज किया गया है। वीडियो में अब 1 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं। फैंस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में भक्ति और तारीफों की बौछार कर रहे हैं।

गाने की खास बातें – भक्ति, भाव और भावुकता का संगम..

गायक: खेसारी लाल यादव

गीतकार: मनोज मतलबी

थीम: श्रीराधा वल्लभ संप्रदाय के संत प्रेमानंद जी महाराज की भक्ति और उनके जीवन से प्रेरित

गाने में खेसारी लाल यादव कृष्ण भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। पूरे वीडियो में वह पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई देते हैं, जो भक्तिपूर्ण वातावरण को और भी प्रभावशाली बनाता है।

प्रेमानंद जी के प्रेम में ‘पागल’ हुए खेसारी…

प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध संत हैं, जो श्रीराधा वल्लभ संप्रदाय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में घर छोड़कर सन्यास ले लिया था। वे अपने कृष्ण प्रेम और राधा भक्ति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं।

बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक, कई नामचीन हस्तियां उनके दर्शन के लिए वृंदावन आ चुकी हैं, जिनमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, रवि किशन, पारस छाबड़ा और बी प्राक जैसे नाम शामिल हैं।

फैंस हुए भावुक, सोशल मीडिया पर छाया गाना…

गाने ने न सिर्फ खेसारी के फैंस को बल्कि भक्तों को भी गहराई से छू लिया है। एक यूजर ने लिखा कि – “ये सिर्फ गाना नहीं, आत्मा का स्पर्श है।” एक यूजर ने लिखा कि – ‘जिंदगी में आज पहली बार खेसारी यादव का कोई गाना सुना है , बस केवल प्रेमानंद महाराज जी की वजह से बहुत अच्छा है। ‘ एक यूजर ने लिखा कि -‘ सारी लाल अपने पूरे life इतना सच्चे ओर सत्य भावना से कोई भी गाना नहीं गाय था आज पहली बार खेसारी लाल के गाना पे SMS किया है मैने, जय श्री राधे’
एक ने कहा- “अब खेसारी सिर्फ स्टार नहीं, भक्ति के सच्चे वाहक बन चुके हैं।” किसी ने लिखा, “राधे राधे! मन को छू गया ये गाना,” तो किसी ने कहा, “खेसारी भैया हर बार कुछ नया लाते हैं, अद्भुत!”

भक्ति गीतों में खेसारी की नई पहचान…

खेसारी लाल यादव ने पहले भी कई भोजपुरी भक्ति गीत गाए हैं, लेकिन यह गाना खास इसलिए है क्योंकि यह एक जीवित संत पर आधारित है और उसमें भावनात्मक गहराई साफ झलकती है। यह उनके फैंस को एक नया और आध्यात्मिक रूप दिखाता है।

भोजपुरी इंडस्ट्री पहचान की मोहताज…

भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। यहां के गाने और फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भोजपुरी के सितारे अपनी अदाकारी और गायकी के लिए जाने जाते हैं, भोजपुरी गाने के बजते ही लोगों के हाथ- पैर हिलने लगते है लोग खुद को डॉस करने से नहीं रोक पाते।

आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा फेमस है। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस है, जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा पर भारी कैंची धाम:🛕 चारधाम यात्री 16% घटे, कैंची धाम में 300% उछाल
Next: Amit Shah statement on Pakistan: अब नहीं मिलेगा पाकिस्तान को पानी– अमित शाह ने सिंधु जल संधि को लेकर दिया बड़ा बयान

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.