Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • बिहार
  • Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया डेब्यू में काव्या भट्ट का डबल गोल्ड धमाका, इंटरनेशनल लेवल की चैंपियन
  • बिहार

Khelo India Youth Games 2025: खेलो इंडिया डेब्यू में काव्या भट्ट का डबल गोल्ड धमाका, इंटरनेशनल लेवल की चैंपियन

divya mistry May 11, 2025

Khelo India Youth Games 2025: महज 15 साल की उम्र में महाराष्ट्र की टेबल टेनिस खिलाड़ी काव्या भट्ट ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में धमाकेदार डेब्यू करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इंदौर के राजगीर इंडोर कॉम्प्लेक्स में खेले गए अंडर-18 गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में उन्होंने तमिलनाडु की हंसिनी माथन राजन को 4-1 से हराया, जबकि डबल्स में दिव्यांशी भौमिक के साथ मिलकर बंगाल की मजबूत जोड़ी को 4-0 से हराकर दूसरी बार गोल्ड जीता।

Khelo India Youth Games 2025
Khelo India Youth Games 2025

Khelo India Youth Games 2025: काव्या ने सात साल की उम्र में टेबल टेनिस खेला

काव्या ने सात साल की उम्र में टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था। उनके माता-पिता ने शुरुआत से ही उनका साथ दिया—जहां पिता ने आर्थिक सहयोग किया, वहीं मां ने घर छोड़कर बेटी की ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। उनके समर्पण का ही नतीजा है कि अब तक काव्या 13 अंतरराष्ट्रीय और 15 राष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं।

अंडर-17 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काव्या का प्रदर्शन शानदार रहा है। मार्च 2025 में चेक गणराज्य में आयोजित WTT यूथ कंटेंडर टूर्नामेंट में उन्होंने अंडर-17 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले सऊदी अरब में हुए इसी टूर्नामेंट में उन्होंने अंडर-15 सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड हासिल किया। जॉर्डन में अंडर-19 मिक्स्ड डबल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता, जबकि श्रीलंका में साउथ एशियन यूथ चैंपियनशिप में दो और गोल्ड मेडल उनके नाम हुए।

अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया

Khelo India Youth Games 2025: काव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच महेंद्र चिपलूंकर और हेड कोच श्री रमन सुभ्रमण्यम को दिया। उन्होंने कहा, “खेलो इंडिया की स्कॉलरशिप और रमन हाई परफॉर्मेंस सेंटर की ट्रेनिंग ने मेरे खेल को नई ऊंचाई दी है।”काव्या बताती हैं, “मैं पिछले दो साल से रमन टेबल टेनिस हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग ले रही हूं। यहां मेरी तकनीक और खेल में काफी सुधार हुआ है। खेलो इंडिया एथलीट होने की वजह से मुझे स्कॉलरशिप मिलती है, जो मेरे लिए बहुत मददगार साबित होती है।”

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Madhya Pradesh Weather : एमपी में 5 सिस्टम एक्टिव होने से आंधी-बारीश
Next: Rewa Murder Video Case : फिल्म रईस देखकर दोस्त की हत्या

Related Stories

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
Patna University Election
  • बिहार

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

himani Shrotiya February 28, 2026
Bihar Teachers Promotion Love
  • बिहार

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.