Reporter:- रविन्द्र परमार
Khargone News: करही थाने के करौंदिया खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गजेंद्र ठाकुर नामक युवक अपने साथियों के साथ तीन महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला करता दिख रहा है।
महिलाओं ने बचाव में पत्थर फेंके
हमले के दौरान महिलाओं ने बीच बचाव की कोशिश करते हुए पत्थर फेंके, लेकिन हमलावरों ने उन पर लगातार लाठी-डंडों से हमला किया।
जमीन विवाद का मामला
यह विवाद संगीता मेवाड़े और उसके परिवार का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर चल रहा था। घटना के बाद पीड़ित महिलाएं करही थाने पहुंचीं और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।
Khargone News: पुलिस जांच में जुटी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।
यह घटना महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर सवाल खड़े करती है और जल्द न्याय की मांग कर रही है।
