Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Khargone news: खरगोन में तीन तलाक और बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Khargone news: खरगोन में तीन तलाक और बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

divya mistry June 27, 2025

भीकनगांव की रहने वाली नाजमीन नामक महिला अपनी मां के साथ इंसाफ की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। नाजमीन ने एएसपी शकुंतला रूहल से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए कि उसके पति अरबाज, जो पेशे से ड्राइवर है, ने दहेज की मांग को लेकर न सिर्फ उसे तीन तलाक दे दिया बल्कि उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी की हत्या भी कर दी।

Khargone news
Khargone news

Khargone news: तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी भी कर ली

नाजमीन का निकाह 25 सितंबर 2020 को अमलाथा गांव के रहने वाले अरबाज से हुआ था। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए एक बेटा और एक बेटी। लेकिन जल्द ही रिश्ते बिगड़ने लगे। नाजमीन का आरोप है कि अरबाज लगातार दहेज की मांग करता था और उसे मारता-पीटता था। हालात इतने खराब हो गए कि अरबाज ने तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी भी कर ली।

Khargone news: पति पर सख्त कार्रवाई हो

सबसे दिल दहला देने वाली बात यह है कि नाजमीन ने अपने पति पर अपनी डेढ़ साल की बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अरबाज ने उसे धमकियां भी दीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। नाजमीन अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही है और चाहती है कि उसके पति पर सख्त कार्रवाई हो।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं

इस मामले में एएसपी शकुंतला रूहल ने कहा कि नाजमीन अपनी मां के साथ शिकायत लेकर आई थी। उसने बताया कि उसके पति ने तीन तलाक दे दिया, दहेज की मांग की और बेटी की हत्या कर दी। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कसरावद थाना प्रभारी (टीआई) को जांच करने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

अमानवीय घटना को लेकर गहरी नाराजगी

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस अमानवीय घटना को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं।

Khargone news:कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई

नाजमीन को अब न्याय की उम्मीद है और वह चाहती है कि उसके पति को उसके किए की सजा मिले, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा किसी और महिला के साथ न हों। पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

read more:भोपाल में बारिश बनी आफ़त,खोली नगर निगम की पोल

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में DJ की आवाज से बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप, चार घायल
Next: Indore : शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.