
Khargone Bus Accident: खरगोन में बड़ा सड़क हादसा, तीन महिला समेत एक बच्चे की मौत
बस के नीचे दबे लोगों को JCB की मद्द से निकाला गया बाहर

Khargone Bus Accident: मध्यप्रदेश केखरगोन,सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के जिरातपुरा फाटे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें तेज रफ्तार निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 3 महिलाओं और 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बस के नीचे दबे लोगों को JCB की मदद से बाहर निकला गया। इस घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी बस

Khargone Bus Accident:जानकारी के अनुसार बस खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी, जब यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही सेगांव पुलिस और सेगांव तहसीलदार मौके पर पहुंचे। बस के नीचे दबे हुए शवों को JCB की मदद से निकाला गया। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं।

Khargone Bus Accident:घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सेगांव अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया। SSP मनोहर सिंह बारिया भी मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राहत कार्य में जुटी पुलिस
Khargone Bus Accident:इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग इस दिल दहलाने वाली घटना से सदमे में हैं। पुलिस और प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और सभी घायलों को समय पर उपचार देने की कोशिश की जा रही है।