अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी

Khargone Breaking: खबर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से है जहां भीकनगांव, कसरावद और सनावद क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर आबकारी विभाग ने एक बड़ी छापेमारी की है। इस दौरान करीब 9 लाख रुपये की 260 लीटर हाथ भट्टी शराब और 8300 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। कार्रवाई में 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई

Khargone Breaking: आबकारी विभाग ने कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत ललनी,जैतगढ़, उटखेड़ा,चोंडी,अहिल्यापुरा,मिर्जापुर, खलबुजुर्ग, बहादुरपुरा,कानपुर और कटोरा दालची गांव में यह छापेमारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान से अवैध शराब की निर्माण गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
