Khandwa marpit: खंडवा में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मोघट थाने में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित मुस्लिम समाज के युवकों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और हालात तब बिगड़े तब प्रदर्शनकारी युवकों ने पुलिस के बीच झूमाझटकी होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे और भगदड़ मच गई। इस दौरान युवकों ने थाने पर पथराव किया। और राह चलते लोगों के साथ भी मारपीट की।

थाना प्रभारी और आरक्षक के साथ अभद्रता
प्रकरण दर्ज करने के बाद भी युवक थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान समझाने आए आरक्षक शेखर चौहान के साथ झूमाझटकी कर धक्का दे दिया। वहा खड़े थाना प्रभारी धीरेश धारवाल युवकों को समझाने लेकिन वे भी उन्हें धक्का देने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मी भीड़ को थाने से बाहर करने लगे थे। तभी युवकों ने हंगामा कर दिया।
Khandwa marpit: वाहनों को गिराया,चप्पलों का लग गया ढेर
पुलिस की लाठी चार्ज से भगदड़ मंच गई। इस बीच नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य और पदमनगर थाना प्रभारी जगदीश जमरा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने आते से ही लाठियां बरसाई। जिसके बाद सड़क चप्पलों से पट गई। भाग रहे युवकों ने बाइक व स्कूटी भी फेंक दी।और भागने लगे ।
राह चलते लोगों के साथ की मारपीट
Khandwa marpit: पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बाद युवकों ने राह चलते लोगों के साथ भी मारपीट की।इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने बताया कि इंस्टाग्राम आइडी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले एक पोस्ट वायरल हुई थी। उस पोस्ट को लेकर मुजाहिद कुरैशी थाने पर प्रकरण दर्ज करवाने आए थे। उस पर सुनवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी को राउंड-अप कर लिया है। बाद में कुरैशी के साथ बहुत सारे लोग आए हुए थे। वे यहां नाजायज तरीके से मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस पर दबाव बना रहे थे। तीनों थानों के पुलिस बल ने िस्थति को काबू किया है। अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है।
