किसानो की मांग 6 हजार रुपये प्रतिक्विंटल सोयाबीन,10 हजार रुपये कपास प्रति क्विंटल का मिले दाम,
किसानों ने सरकार को दी चेतावनी मांगो पूरी नहीं हुई तो अब रेलवे ट्रैक पर होगा प्रदर्शन

खंडवा जिले के आज हजारों किसान फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने को लेकर खंडवा में जुटे। शहर की अनाज मंडी से भारतीय किसान संघ के बैनर तले हजारों किसानों ने सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ बड़ी आक्रोश रैली निकाली। जो शहर मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुची। जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। किसानों ने कहा अभी तो यह चेतावनी है अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो अगला आंदोलन रेलवे ट्रैक पर होगा।

किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के आह्वान पर आज खंडवा जिलेभर के हजारों किसान सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ खंडवा में जुटे। फसलों के उचित मूल्य और अन्य मांगों को लेकर किसानों ने खंडवा शहर की पुरानी अनाज मंडी से बड़ी आक्रोश रैली निकाली। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्टर परिसर के पास स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। यहां किसानों ने सोयाबीन 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल, कपास ₹10 हजार रुपये और प्याज का भी उचित मूल्य दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को ज्ञापन सौपा। साथ ही किसानों ने बताया खंडवा जिले के किसानों को वर्ष 2023 की फसल बीमा क्लेम नहीं मिला है। जिला प्रशासन से उसे भी जल्द दिलवाए जाने की किसानों ने मांग की है। भारतीय किसान संघ के किसान नेता सुभाष पटेल ने बताया कि जिस तरह से फसलों की लागत राशि बड़ी है उसके हिसाब से किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है जिसको लेकर लेकर किसान काफी परेशान है।इन्होंने कहा कि आज तो यह सरकार को चेतावनी है। अगर जल्द किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो खंडवा में अगला बड़ा किसान आंदोलन रेलवे ट्रैक पर होगा।
