Khandwa fire: खंडवा शहर के जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।और इस हादसे में दफ्तर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

Khandwa fire: कर्मचारियों की जान
दोपहर 2 बजे जब बिल्डिंग से काला धुआं और लपटें उठती दिखीं, तो स्थानीय लोगों ने तत्काल ‘डायल 112’ को सूचना दी। और मौके पर सबसे पहले कोतवाली पुलिस पहुंची। आज रविवार होने के कारण गनीमत रही कि वजह से दफ्तर बंद था, अन्यथा अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की जान पर बन सकती थी।
Khandwa fire: झाड़ियों की आग से भड़की
जांच में सामने आया कि आग लगने की वजह लापरवाही है। बताया जा रहा है कि परिसर में सूखी झाड़ियों को साफ करने के लिए उनमें आग लगाई गई थी, जिसने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया और सीधे बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।
तत्कालीन वित्तमंत्री राघवजी ने किया
इस घटना में खास बात यह है कि, आग की चपेट में सिर्फ रिकॉर्ड रूम आया हैं। वहीं कंप्यूटर रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था भी कंप्यूटर रूम में ही थी। यह 2 मंजिला इमारत जून 2023 में बनकर तैयार हुई थी। उद्घाटन तत्कालीन वित्तमंत्री राघवजी ने किया था।
