Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने कहा- ईरान पर हमले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें
  • देश-विदेश

ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने कहा- ईरान पर हमले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें

Shital Sharma October 28, 2024

इजरायल को हमारे युवाओं की ताकत को समझाना जरूरी  

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने शनिवार को इजरायल के हमले पर अपना पहला बयान दिया। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, खामनेई ने कहा कि इजरायल को ईरान और उसके युवाओं की ताकत को समझने की जरूरत है।

खामनेई ने कहा कि इजरायली हमले को न तो बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाना चाहिए और न ही कम करके आंका जाना चाहिए। यह अधिकारियों को तय करना है कि वे ईरानी लोगों के संदेश को इजरायल तक कैसे पहुंचाते हैं। अधिकारियों को ऐसे कदम उठाने चाहिए जो देश हित में हों।

उधर, ईरानी अधिकारियों ने भी कहा है कि उन्हें इजरायल के हमले का जवाब देने का अधिकार है। हालांकि, ईरानी सेना पहले ही कह चुकी है कि गाजा और लेबनान में संघर्ष विराम किसी भी जवाबी हमले से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Khamenei said do not exaggerate the attack on Iran

ईरान के सर्वोच्च नेता रविवार को इजरायली हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

इजरायल ने ईरान पर हमला करने के लिए 100 से ज्यादा फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया था। हमले में एफ-35 का भी इस्तेमाल किया गया था। इजरायल ने सीरिया में रडार लक्ष्यों पर शुरुआती हमला किया। इसके बाद ईरान में वायु रक्षा प्रणालियों और राडार पर हमला किया गया।

इजरायल ने 25 दिनों के बाद शनिवार तड़के ईरानी हमले का जवाब दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, तीन घंटे में 20 ठिकानों पर हमला किया गया। इनमें मिसाइल फैक्ट्रियां और सैन्य अड्डे शामिल हैं। यह हमला तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास भी हुआ। हमले स्थानीय समयानुसार तड़के 2:15 बजे शुरू हुए और सुबह 5 बजे तक जारी रहे।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous:  नेतन्याहू के सामने, शेम ऑन यू के नारे लगाए, गाजा में 40 लोगों की मौत
Next: Bengaluru Crime: Burnt Body Found in Karnataka Coffee Plantation Uncovers Grisly Murder Plot

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.