Kevin Pietersen Exits DC: IPL 2026 के पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका। IPL मैच शुरु होने के पहले केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स की मेंटरशिप छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 14 मार्च की शाम पूर्व कप्तान पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मेंटरशिप छोड़ने की घोषणा की है।
केविन ने छोड़ी DC की मेंटरशिप
पूर्व कप्तान कविन पीटरसन ने 14 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली कैपिटल्स की मेंटरशिप छोड़ने का ऐलान करते हुए लिखा कि- “मैं IPL के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता। मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम की आवश्यकता है। सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं! हालांकि मैं आपको कॉम बॉक्स में वापस देखूंगा! आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी को जल्द ही देखने के लिए इंतज़ार नहीं कर सकता!”

IPL 2025 पहले मेंटर बने थे पीटरसन
IPL 2025 से पहले पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर बनाया गया था। 2025 में हुए IPL मैच में दिल्ली टीम लीग स्टेज से पहले ही बाहर हो गई थी। टीम ने पिछले सीजन में 14 मैच खेले थे, जिसमें से 7 मैच में जीत मिली थी, इसी के साथ टीम ने 5वां स्थान हासिल किया था। लेकिन प्लेऑफ से बाहर रही।

दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर रह चुके है पीटरसन
दिल्ली की फ्रेंचाइजी में पीटरसन बतौर प्लेयर हिस्सा रहे हैं। उस दौरान टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। उन्होंने दिल्ली टीम की ओर से कुल 19 मैच खेले, जिसमें उन्होंने टोटल 599 रन बनाए हैं।

2012 में दिल्ली टीम प्लेऑफ में पहुंची थी, इस सीजन में उन्होंने 8 मैच खेले, जिसमें 305 रन बनाए। इसके बाद भी दिल्ली टाइटल नहीं जीत सकी। 2014 में पीटरसन ने 11 मैच खेले और उसमें कुल 294 रन बनाए, इस सीजन में दिल्ली लीग स्टेज से बाहर हो गई।
IPL के 5 सीजन में खेले
IPL के पांच सीजन में पीटरसन बतौर बैटर खेलते नजर आएं, उन्होंने 3 अलग- अलग फ्रेंचाइजी से खेले। 2009 में पीटरसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से बतौर कप्तान हिस्सा रहें, जबकि 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान हाथ में ली।
