Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Controversy Over Kesari Chapter 2: फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, TMC ने दर्ज करवाई FIR!
  • एंटरटेनमेंट

Controversy Over Kesari Chapter 2: फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, TMC ने दर्ज करवाई FIR!

Hema Gupta June 19, 2025

Controversy Over Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी, जो कि अब विवादों में घिर गई है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने फिल्म के निर्माताओं पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

Read More: Sachin On ‘Sitaare Zameen Par’: सचिन तेंदुलकर ने ‘सितारे जमीन पर’ को बताया प्रेरणादायक फिल्म!

TMC का आरोप…

बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में TMC नेताओं ने दावा किया कि फिल्म में कई बंगाली क्रांतिकारियों के नाम और विवरणों को गलत तरीके से दर्शाया गया है।

खुदीराम बोस का नाम फिल्म में ‘खुदीराम सिंह’ बताया गया है। बारीन्द्र कुमार घोष को ‘बीरेंद्र कुमार’ कहा गया और उनकी जगह अमृतसर निवासी बताया गया है। वहीं क्रांतिकारी हेमचंद्र कानूनगो की भूमिका को हटाकर एक काल्पनिक किरदार ‘कृपाल सिंह’ जोड़ा गया है।

TMC नेताओं कुणाल घोष और अरुप चक्रवर्ती ने कहा कि ये केवल गलती नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है बंगाल की ऐतिहासिक भूमिका को मिटाने की।

ममता बनर्जी का बयान…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिना फिल्म का नाम लिए इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

“हम इसकी निंदा करते हैं। बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। यह सब भाजपा के समर्थन से हो रहा है।”

TMC ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार या उसके समर्थकों ने बंगाल के गौरवमयी इतिहास को कमजोर करने की कोशिश की गई है।

फिल्म की स्क्रिप्ट पर उठे सवाल…

TMC नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि जब फिल्म में इतने बड़े-बड़े ऐतिहासिक बदलाव किए गए, तो सेंसर बोर्ड ने इसे पास कैसे कर दिया? नेताओं ने बोर्ड से जवाब मांगा कि क्या तथ्यों की जांच करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है?

BJP का पलटवार…

इस मामले पर भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी और TMC के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

उन्होंने कहा-

“फिल्मों में काल्पनिक नाम और पात्र होना सामान्य बात है। इसमें BJP का कोई लेना-देना नहीं है। TMC खुद इतिहास के साथ क्या करती रही है, यह सब जानते हैं।”

बंगाली कलाकारों की नाराजगी, रिसर्च पर उठे सवाल…

बंगाली एक्टर ऋत्विक चक्रवर्ती ने भी फिल्म की आलोचना करते हुए कहा –

“यह या तो रिसर्च की कमी है या फिर स्क्रीनप्ले की लापरवाही। लेकिन इतना तय है कि बंगाली क्रांतिकारियों की भूमिका को कमजोर करने की कोशिश की गई है।”

किस पर आधारित है ‘केसरी चैप्टर 2’?

1. फिल्म का नाम: केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग

2. निर्देशक: करण सिंह त्यागी

3. मुख्य कलाकार: अक्षय कुमार, आर. माधवन, अनन्या पांडे

4. आधारित: ‘The Case That Shook The Empire’ (लेखक: रघु पलट और पुष्पा पलट)

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: World Blitz Teams 2025: दिव्या ने लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में जीते 3 मेडल, PM मोदी ने दी बधाई…
Next: बनासकांठा के वाव में शहीद वंदना फाउंडेशन ने आयोजित की जनरल सभा और सैनिक सम्मान समारोह

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.