Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kesari 2 Box Office Collection: अक्षय की फिल्म ने जीता जनता का दिल, जाने क्या है खास…
  • एंटरटेनमेंट

Kesari 2 Box Office Collection: अक्षय की फिल्म ने जीता जनता का दिल, जाने क्या है खास…

Hema Gupta April 19, 2025

Kesari 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय की नई फिल्म केसरी चैप्टर 2 बड़े पर्दे पर 18 अप्रैल को रिलीज हुई है, । फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी बताती है। जिसे देखकर आपकी रुह कांप जाएगी इस फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहें हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे में ही 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

Read More: Anurag Kashyap Brahmin Controversy: अनुराग ने मांगी माफी, पोस्ट में लिखा अनुराग कश्यप मा****द…

Kesari 2 Box Office Collection: कमाई में इन फिल्मों को केसरी 2 ने पीछे छोड़ा..

1. द डिप्लोमैट – 4.03 करोड़ रुपये
2. बैडएस रवि कुमार – 3.52 करोड़ रुपये
3. देवा – 5.78 करोड़ रुपये
4. आजाद – 1.40 करोड़ रुपये
5. मेरे हसबैंड की बीवी – 1.50 करोड़ रुपये
6. गेम चेंजर – 6.75 करोड़ रुपये
7. फतेह – 2.61 करोड़ रुपये
8. क्रेजी – 80 लाख रुपये
9. सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव – 40 लाख रुपये
10. लवयापा – 75 लाख रुपये

कहानी की झलक…

फिल्म की कहानी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंग्रेजों के अधीन एक तेज-तर्रार वकील है। उसकी कानूनी समझ इतनी पैनी है कि वह किसी भी केस को अपनी मुट्ठी में कर लेता है। एक मुकदमे में वह कृपाल सिंह नामक व्यक्ति को जेल भेज देता है, जो आगे चलकर कहानी की दिशा बदलता है। कृपाल सिंह तो जेल चला जाता है, लेकिन उसका परिवार जलियांवाला बाग की घटना का शिकार हो जाता है, जहां सब मारे जाते हैं सिवाय उसके बेटे के। इस एक बच्चे की कहानी शंकरन नायर के दिल को छू जाती है और वह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़ा होने का फैसला लेता है।

इसके बाद दिलरीत गिल भी उसका साथ देती है और फिर शुरू होती है एक जबरदस्त लड़ाई – इंसाफ बनाम सत्ता की। कहानी में मोड़ आता है जब आर माधवन द्वारा निभाया गया किरदार मेककेनली एंट्री करता है, जो न सिर्फ अड़ियल है जो किसी भी हाल में शंकरन नायर को धूल चटाना चाहता है, कोर्टरूम में एक तरफ क्राउन है, जिसके पास दौलत है, जिसने पूरे देश को गुलाम बना रखा है, दूसरी तरफ शंकरन नायर है जो हर हाल में अपने देश को इंसाफ दिलाना चाहता है। ये जानने के लिए फिल्म देखना जरूरी है।

Kesari 2 Box Office Collection: एक्टिंग ने दिखाया जलवा…

अक्षय कुमार ने शंकरन नायर की भूमिका को संजीदगी से निभाया है। इस फिल्म में उनका किरदार सबसे अहम है। मेककेनली के रूप में माधवन ने खलनायक की भूमिका निभाई है। दोनों की टक्कर फिल्म को मजबूती देती है। अनन्या पांडे का रोल छोटा जरूर है, लेकिन शानादार भूमिका निभाई है। वहीं जाट के बाद एक बार फिर रेजिना कैसेंड्रा नजर आई हैं और इस बार उन्होंने शंकरन नायर की पत्नी का रोल निभाया है। हर कलाकार ने अपने हिस्से का काम ईमानदारी से किया है।

‘केसरी चैप्टर 2’ का रिव्यू

जलियांवाला बाग के भयावह इतिहास से हर कोई वाकिफ है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने उस समय देशवासियों को किस हद तक झकझोरा था, यही दिखाने की कोशिश करती है ‘केसरी चैप्टर 2’। फिल्म में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन जैसे सितारे नजर आते हैं। जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardeep Singh Puri (@hardeepspuri)

अक्षय का पोस्ट..

कहानियां बहुत सुनी होगी आपने पर यह एक तूफान है। सी. शंकरण नायर की इस कहानी ने मुझे झकझोर दिया क्यूंकि हम नहीं जानते थे कि जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद किसी एक व्यक्ति ने पूरे ब्रिटिश अंपायर को अदालत में घसीट कर घुटनों पर ला दिया था।
केसरी चैप्टर 2 फिल्म मैं सिर्फ़ एक कलाकार की… pic.twitter.com/qkW4atvmuH

— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 18, 2025

Kesari 2 Box Office Collection: यूनियन मिनिस्टर ने की फिल्म की तारीफ…

उन्होंने फिल्म के बारे में बताते हुए लिखा कि- स्वतंत्रता संग्राम में एक बड़ा मोड़ बने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों और अंग्रेज़ों की क्रूरता के अलावा एक और पहलू है, जिसे पूरी तरह अंधेरे में डाल दिया गया था।

#KesariChapter2 फिल्म दर्शक को 106 वर्ष पूर्व हुए इस नरसंहार का मानो साक्षी बना देती है…..कोई भी दर्शक अपने आंसुओं के सैलाब को रोक नहीं पाएगा।

दिल्ली में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों संग फिल्म को देखकर भावुक भी हुआ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को मजबूती देती बैरिस्टर शंकरन नायर की कहानी देखकर गर्व भी हुआ।

देश के साथ खड़े होने का उनका बुलंद जज्बा, आज़ादी की लड़ाई की यह प्रेरणा आज विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है। स्पेशल स्क्रीनिंग की एक झलक इस वीडियो में देखें!

स्वतंत्रता संग्राम में एक बड़ा मोड़ बने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों और अंग्रेज़ों की क्रूरता के अलावा एक और पहलू है, जिसे पूरी तरह अंधेरे में डाल दिया गया था।

#KesariChapter2 फिल्म दर्शक को 106 वर्ष पूर्व हुए इस नरसंहार का मानो साक्षी बना देती है…..कोई… pic.twitter.com/cocoUXZ5IR

— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) April 16, 2025

केसरी चैप्टर 2 की शानदार स्क्रीनिंग पर तालिया बताती है की ये फ़िल्म सुपर डूपर हिट है ! सच्चाई सामने आ गई, जनरल डायर बेनकाब! अक्षय, अनन्या और माधवन का कमाल का अभिनय! इस विशेष प्रीमियर के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी को धन्यवाद! 👏🎥 #KesariChapter2 #Blockbuster
Excellent… pic.twitter.com/A7gnvQSIws

— Neelkant Bakshi 🇮🇳 (@neelkantbakshi) April 15, 2025

Kesari 2 Box Office Collection: यूजर्स ने इस तरह दिए रिएक्शन…

एक यूजर कमेंट कर इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि- पिछले कुछ सालों से जिस प्रकार के सिनेमा बॉलीवुड वालों ने परोसा था, घिन आने लगी थी। पर #KesariChapter2 देखने के बाद लगा, कुछ ढंग का या यूँ कहें बहुत ढंग का चलचित्र बनाया गया है…..

पिछले कुछ सालों से जिस प्रकार के सिनेमा बॉलीवुड वालों ने परोसा था, घिन आने लगी थी। पर #KesariChapter2 देखने के बाद लगा, कुछ ढंग का या यूँ कहें बहुत ढंग का चलचित्र बनाया गया है।
केरल के प्रख्यात बैरिस्टर शंकरन नायर के पोते के द्वारा लिखित किताब पर शंकरन नायर द्वारा जालियांवाला… pic.twitter.com/1LtwyOBxXZ

— लंकेश (@Observer4s) April 19, 2025

फ़िल्म ‘Kesari Chapter 2’ में देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की भावना को अत्यंत प्रभावशाली और मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। हर दृश्य, गौरव और प्रेरणा से परिपूर्ण है।

फ़िल्म के लिए श्री @akshaykumar, श्री @ActorMadhavan, और #KesariChapter2 की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। pic.twitter.com/reCix6QXOY

— स्वामी नरेशानन्द जी महाराज जी (@Nareshk93380705) April 15, 2025

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Anurag Kashyap Brahmin Controversy: अनुराग ने मांगी माफी, पोस्ट में लिखा अनुराग कश्यप मा****द…
Next: Abhinav Shukla Criticizes Asim Riaz: ‘ना दिमाग है ना सही रवैया’ रुबीना के सपोर्ट में पति अभिनव…

Related Stories

Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.