फिर पुराने खिलाड़ी पर दांव खेलने की तैयारी

Delhi news: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से तो 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है।
Delhi news: I-PAC के साथ साझेदारी!
सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। खबर के अनुसार एक आधिकारिक बयान में, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म ने AAP के साथ हाथ मिलाने की पुष्टि की। बयान में कहा गया है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए, AAP ने पार्टी की इलेक्शन कैंपेन, रणनीतियों और फिर से चुनाव के लिए अपने प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए I-PAC के साथ साझेदारी की है।”
Delhi news: टीम ने शुरू किया वर्क
रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल एक छोटी सी टीम दिल्ली में उतरी है। I-PAC के एक सूत्र ने कहा कि हम AAP के प्रचार अभियान को जमीनी स्तर और डिजिटल दोनों पर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 40-50 सदस्यों की एक टीम अगले सप्ताह आएगी। फर्म से जुड़े सोर्स के अनुसार आने वाले दिन में अधिक लोग आएंगे। इसके बाद से फर्म बड़े पैमाने पर काम शुरू कर देगी। माना जा रहा है कि आई-पैक का कैंपेन लगभग 70-80 दिनों का होगा।
Delhi news: 2020 में भी संभाला था कैंपेन
I-PAC साल 2020 में AAP की उस टीम का हिस्सा था जिसने पार्टी के चुनाव अभियान को चलाया था। AAP ने चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतीं थी। वहीं, बीजेपी ने बाकी सीटें जीतीं थी। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। AAP को लगभग 10 साल की सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही विकास और जनता से जुड़े मुद्दों के मोर्चे पर अपनी कथित विफलताओं के लिए विपक्ष की आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। I-PAC के एक अधिकारी ने कहा कि इस नैरेटिव का मुकाबला करने के लिए एक ‘नया कैंपेन’ तैयार किया गया है।
