लिखा-छात्रों को दिल्ली मेट्रो में मिले 50 फीसदी की छूट

DELHI NEWS: अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने माग की है कि छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी की छूट मिले. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का हिस्सा है.
DELHI NEWS: छात्रों को दिल्ली मेट्रो में मिले 50 फीसदी की छूट
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने माग की है कि छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी की छूट मिले. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का हिस्सा है. इससे होने वाला दोनों सरकार वहन करे. प्रधानमंत्री को लिखी इस चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा है कि हम छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा की योजना बना रहे हैं.
DELHI NEWS: जाटों को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल करने की मांग
केजरीवाल ने हाल ही में केंद्र सरकार से जाट समुदाय के लोगों को OBC श्रेणी में शामिल कर आरक्षण का लाभ देने की मांग की थी. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था. इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर जाट नेताओं से मुलाकात भी की थी. केजरीवाल ने कहा था पीएम मोदी ने 26 मार्ट 2015 को जाट समाज को बुलाकर कहा था कि जाट समाज जो दिल्ली की ओबीसी लिस्ट में शामिल हैं, उसे केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया जाएगा ताकि उन्हें दिल्ली में मौजूद केंद्र सरकार के कॉलेजों और नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सके.
