AAP ने किया सनातन सेवा समिति का किया गठन
बीजेपी से आए विजय शर्मा को बनाया अध्यक्ष

Delhi elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम केजरीवाल ने साफ्ट हिंदुत्व वाला दांव खेला है.आम आदमी पार्टी ने सनातन सेवा समिति का गठन किया है. बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए विजय शर्मा को सनातन सेवा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.
Delhi elections: आप की सनातन सेवा समिति

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सनातन सेवा समिति का गठन किया है. पार्टी ने घनेन्द्र भारद्वाज को समिति का प्रभारी बनाया है. बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए विजय शर्मा को सनातन सेवा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा समिति में और भी कई लोगों को शामिल किया गया है.
Delhi elections: पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान
केजरीवाल ने हाल ही में पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया था. इसके तहत मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को हर महीने 18000 रुपये मिलेंगे. दो दिन पहले कई पुजारी पार्टी में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही अपनी सनातन सेवा समिति लॉन्च करेगी और आज आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर एक समिति का गठन कर दिया.
