दिल्ली में वोट कटवा रही बीजेपी
15 दिसंबर से चल रहा ‘ऑपरेशन लोटस’

DELHI NEWS: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर वोट काटने की साजिश का आरोप लगाया है. केजरीवाल ने कहा कि मेरी सीट पर 5 फीसदी वोट डिलीट कराए जा रहे हैं और 7.5 फीसदी वोट जोड़े जा रहे हैं. अगर 12 फीसदी वोट इधर से उधर हो गए तो चुनाव कराने का कोई मतलब नहीं है.
DELHI NEWS: दिल्ली में वोट कटवा रही बीजेपी-केजरीवाल
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी दिल्ली में वोट कटवा रही है. जो सही मतदाता हैं, उनके वोट काटने की साजिश हो रही है. उन्होंने कहा कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इनका (बीजेपी का) ‘ऑपरेशन लोटस’ 15 दिसंबर से चल रहा है. उन्होंने कहा कि इन 15 दिनों में इन्होंने लगभग 5000 वोटों को डिलीट करने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है.
DELHI NEWS: ‘एक ही विधानसभा में 11 हजार वोट काटे गए’
केजरीवाल ने कहा कि मैं आपलोगों के जानकारी के लिए बता दूं कि मेरी विधानसभा में टोटल वोट 1 लाख 6 हजार है. इसमें से 5 फीसदी वोट ये डिलीट करवा रहे हैं और 7.5 फीसदी वोट ये जुड़वा रहे हैं तो फिर चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है. अगर ये 12 फीसदी वोट इधर से उधर कर देंगे तो फिर चुनाव में बचा ही क्या है. एक ही विधानसभा में 11 हजार वोट काटे गए. केजरीवाल ने कहा कि देश में चुनाव के नाम पर एक तरह का खेल चल रहा है. सरेआम बदमाशी हो रही है.
DELHI NEWS: केजरीवाल ने चुनाव अधिकारियों को दी चेतावनी
केजरीवाल ने चुनाव अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपके ऊपर बहुत दबाव आएगा, दस्तखत आपको करना है, फाइलों में दस्तखत सालों साल रहेंगे, जब कभी सरकार बदलेगी. फाइल में आपके ही साइन मिलेंगे. दबाव बनाने वाले उस वक्त नहीं रहेंगे. दिल्ली में फरवरी में विधानसभा का चुनाव है.
