Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश..पायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे की वजह बना खराब मौसम
  • Top Story
  • उत्तराखंड

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश..पायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे की वजह बना खराब मौसम

himani Shrotiya June 15, 2025

Kedarnath Helicopter Crash 2025:  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम के पास एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से केदारनाथ की ओर जा रहा था, तभी खराब मौसम की चपेट में आकर जंगल में जा गिरा। इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

मृतकों की पहचान हुई

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पायलट राजवीर, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि के रूप में हुई है। घटना के बाद तुरंत NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

खराब मौसम बना हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में घना कोहरा और बारिश हो रही थी। हेलीकॉप्टर मौसम की वजह से संतुलन खो बैठा और गौरीकुंड के पास जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे ने एक बार फिर दुर्गम पहाड़ी इलाकों में उड़ानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खराब मौसम बना हादसे का कारण
खराब मौसम बना हादसे का कारण

कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा

इस हादसे से कुछ ही दिन पहले क्रिस्टल एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर भी केदारनाथ मार्ग पर तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर उतरा था। उस घटना में पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई थी, हालांकि सह पायलट को हल्की चोटें आई थीं और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Read more: अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों की संख्या 275, 6 शवों की हुई पहचान..100 ताबूतों का दिया ऑर्डर

Kedarnath Helicopter Crash 2025: जांच के आदेश

राज्य सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और उनके परिवारों में इस हादसे के बाद भय और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की अपील की है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Ladli Behna Scheme 2025: लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल ट्रांसफर करेंगे ₹1551.44 करोड़
Next: ISSF World Cup 2025: भारतीय जोड़ी बोरसे-बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चीन को हराकर जीता स्वर्ण पदक…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.